Bihar TRE 4.0 Bharti Notification: बिहार में 32,388 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से करें आवेदन

Published on 18 अग॰ 2026

Bihar TRE 4.0 Bharti Notification: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0 यानी शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं होगी. बिहार TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि बिहार TRE 4.0 के तहत किस क्लास के लिए कितने शिक्षकों की भर्ती की जानी है. जानते हैं कि आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक आयोजित होगी. बिहार TRE 4.0 भर्ती एग्जाम कब प्रस्तावित होगा.

30 सितंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

बिहार TRE 4.0 के तहत के 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जानी है. इन पदों पर भर्ती के लिए यानी बिहार TRE 4.0 भर्ती के लिए 1 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकेगा.

सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए सबसे अधिक टीचरों की भर्ती

बिहार TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जानी है, जिसमें सबसे अधिक 16 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती सीनियर सेकेंडर यानी 11वीं और 12वीं क्लास के लिए होनी है. आइए, जानते हैं कि किस क्लास के लिए कितने पदों पर भर्ती होनी है.

  • कक्षा 1 से 5 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8- 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10- 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12- 16,101 पद

अक्टूबर के बाद ही एग्जाम, STET वालों को भी मिलेगा मौका ?

बिहार TRE 4.0 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इससे पूर्व 17 अगस्त से बिहार STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके बाद ही बिहार TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. बिहार STET 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बिहार TRE 4.0 में मौका देने के लिए बाद में इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है. घोषित कार्यक्रम के अनुसार बिहार STET 2026 का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर को किया जाना है. ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार TRE 4.0 का आयोजन इसके बाद ही अक्टूबर के बाद ही होगा.

5 साल में एक लाख शिक्षकों की भर्ती

बिहार सरकार 5 साल में एक लाख शिक्षकों की भर्ती करने की योजना पर काम रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 से 2030 तक 1 लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने की योजना है. प्रत्येक साल 20 हजार से अधिक शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने की योजना पर काम किया जा रहा है. प्रदेश सरकार की तरफ से ये पूरी कवायद राज्य के प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर है.

रूपेश कुमार

रूपेश कुमार

लेखक TV9 भारतवर्ष में बिहार और झारखंड के ब्यूरो हेड हैं. इसके पहले वर्षों तक न्यूज़18 में काम किया है. लगभग तीन दशक से टीवी पत्रकारिता में फील्ड, डेस्क और वर्षों तक एंकरिंग भी करते रहे हैं.

Read More

google button