Bike Care Tips: बीच सफर में बाइक हो जाती है बंद? तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान - Haribhoomi

Published on 31 अग॰ 2026

Bike Care Tips: अगर सफर के दौरान बाइक अचानक बीच रास्ते में बंद हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। अक्सर छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण मोटरसाइकिल में ऐसी दिक्कत आती है।

Bike Care Tips

एयर फिल्टर साफ रखें

  • Published: 31 Aug 2026, 08:24 PM IST
  • Last Updated: 31 Aug 2026, 08:24 PM IST

Bike Care Tips: भारत समेत दुनिया के कई देशों में बड़ी संख्या में लोग रोजाना मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं। बाइक को लंबे समय तक अच्छी कंडीशन में रखने के लिए नियमित मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण बाइक में ऐसी समस्या आने लगती है कि वह चलते-चलते बीच रास्ते में बंद हो जाती है। अगर आप भी मोटरसाइकिल से सफर करते हैं और इस तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। 

स्पार्क प्लग रखें साफ
मोटरसाइकिल के इंजन में स्पार्क प्लग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह इंजन में ईंधन और हवा के मिश्रण को जलाने के लिए जरूरी चिंगारी पैदा करता है। अगर स्पार्क प्लग गंदा, घिसा हुआ या खराब हो जाए तो बाइक को स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है और चलते समय इंजन बंद भी हो सकता है।

इसलिए समय-समय पर स्पार्क प्लग की जांच और सफाई करवाना जरूरी है। ज्यादा खराब या घिस जाने पर इसे बदल देना बेहतर रहता है।

एयर फिल्टर रखें साफ
अगर आप मोटरसाइकिल का नियमित इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक एयर फिल्टर की सफाई नहीं करवाते हैं, तो इससे इंजन के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। गंदा एयर फिल्टर इंजन तक पर्याप्त हवा पहुंचने में रुकावट पैदा करता है, जिससे बाइक की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और कुछ परिस्थितियों में इंजन बंद भी हो सकता है।

इससे बचने के लिए हर सर्विस के दौरान एयर फिल्टर की जांच करवाएं। अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा या खराब हो चुका है तो उसे बदल देना बेहतर विकल्प है।

रिजर्व में न चलाएं मोटरसाइकिल
सफर के दौरान बाइक के बीच रास्ते में बंद होने की एक बड़ी वजह पेट्रोल खत्म होना भी हो सकती है। कई लोग कम ईंधन होने के बावजूद बाइक को लगातार रिजर्व पर चलाते रहते हैं। ऐसी आदत से न सिर्फ रास्ते में बाइक बंद होने का खतरा रहता है, बल्कि लंबे समय तक बेहद कम ईंधन पर बाइक चलाने से फ्यूल सिस्टम पर भी अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।

इसलिए कोशिश करें कि बाइक में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल हो और उसे बार-बार रिजर्व तक न पहुंचने दें। लंबी दूरी के सफर से पहले फ्यूल लेवल जरूर जांच लें, ताकि रास्ते में बाइक बंद होने की परेशानी से बचा जा सके।

(मंजू कुमारी)