Bittu Tabahi Viral Video: कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल की उम्र में अकेले बदल दी अजनार नदी की तस्वीर, 2 साल की मेहनत का वीडियो हुआ वायरल

Published on 4 सित॰ 2026

Bittu Tabahi Viral Video: मध्य प्रदेश के अजयगढ़ (Ajaygarh, Madhya Pradesh)  के रहने वाले 20 साल के बिट्टू तबाही इन दिनों सोशल मीडिया (Bittu Tabahi Viral Video) पर चर्चा में हैं। वजह है उनका ऐसा काम, जिसने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि नदी और पर्यावरण को लेकर एक बड़ी मिसाल भी पेश की है। बिट्टू ने करीब दो साल तक लगातार मेहनत करके कचरे से पटी अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया और काफी हद तक नदी की तस्वीर बदल दी।

जब बिट्टू (Bittu Tabahi) ने नदी की सफाई शुरू की थी, तब वहां जगह-जगह कचरा जमा था। नदी की हालत देखकर उन्होंने खुद सफाई करने का फैसला किया। शुरुआत में कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें पागल तक कहा, लेकिन बिट्टू (Bittu Tabahi) अपने फैसले पर डटे रहे।

दो साल तक नहीं मानी हार

मध्य प्रदेश के 20 साल के BSc छात्र Bittu Tabahi ने अपनी पहल से लोगों का ध्यान खींचा है। 26 जनवरी 2026 को उन्होंने ब्यावरा में एक मंदिर के पास से गुजरने वाली Ajnar River की सफाई का जिम्मा उठाया। बिना दस्ताने और बूट के उन्होंने नदी में उतरकर प्लास्टिक समेत बड़ी मात्रा में कचरा बाहर… pic.twitter.com/8opv7mhdgO

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 4, 2026

बिट्टू ने अकेले ही नदी में जमा कचरे को बाहर निकालना शुरू किया। यह काम एक-दो दिन या कुछ हफ्तों का नहीं था। उन्होंने करीब दो साल तक लगातार मेहनत की। धीरे-धीरे नदी से कचरा हटता गया और उसकी तस्वीर बदलने लगी। बिट्टू ने सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में नदी की हालत में आया बदलाव साफ नजर आता है। उनका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके प्रयास की तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने मजाक उड़ाया, फिर भी जुटे रहे

बिट्टू ने बताया कि जब उन्होंने अजनार नदी की सफाई शुरू की थी, तो कुछ लोग उन्हें देखकर हंसते थे और उनके काम का मजाक उड़ाते थे। लेकिन उन्होंने आलोचनाओं की परवाह नहीं की और अपना काम जारी रखा। उनके लिए नदी की सफाई सिर्फ सोशल मीडिया के लिए बनाया गया कोई अभियान नहीं था, बल्कि यह लगातार चलने वाला मिशन था। इसी सोच के साथ वह लंबे समय तक नदी की सफाई में जुटे रहे।

वायरल वीडियो में बताई अपनी कहानी

बिट्टू ने अपने वीडियो में एक कमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने उनसे पूछा था कि वह सिर्फ वीडियो बनाते हैं या कभी नदी की सफाई भी करते हैं। इसके जवाब में बिट्टू ने अपना काम दिखाया। उन्होंने वीडियो में बताया कि वह अपनी अजनार नदी को साफ करने में जुटे हैं और अब तक किए गए काम को लोगों के सामने रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 4 September: जन्माष्टमी पर अचानक महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज का ताजा रेट

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

बिट्टू की कहानी ऐसे समय में सामने आई है, जब देश की कई नदियां कचरे और गंदगी की समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे में एक युवा का बिना किसी बड़े अभियान या टीम के खुद आगे आकर नदी की सफाई करना लोगों को प्रेरित कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग बिट्टू के दो साल के प्रयास की सराहना कर रहे हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि बदलाव की शुरुआत के लिए हमेशा बड़ी टीम या संसाधनों का इंतजार जरूरी नहीं, एक व्यक्ति भी पहल कर सकता है। कुछ महीने पहले Anand Mahindra ने अपने सोशल अकाउंट पर बिट्टू का वीडियो शेयर कर कहा था  'ये मेरे लिए इंस्पिरेशन हैं'। 

ये भी पढ़ें:iPhone 18 Pro Launch : iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग जल्द! कीमत से लेकर कैमरा और A20 Pro चिप तक, जानें क्या होगा खास