'भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया', बांकीपुर उपचुनाव में BJP की हार पर अखिलेश यादव का तंज

Published on 3 अग॰ 2026

देश

  • Edited by: पीयूष कुमार
  • Updated Aug 3, 2026, 09:14 PM IST

Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया।" वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भी प्रशांत किशोर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट भी हार गई।

Image

Bankipur By Election Result: BJP की हार पर विपक्ष का हमला, अखिलेश बोले- 'भगवान ने घमंड का बुखार उतार दिया।

Photo :

ANI

Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की हार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझने वालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया और उनके घमंड का बुखार भी उतार दिया।"

अखिलेश यादव ने बांकीपुर के चुनाव परिणाम को सिर्फ एक सीट की हार नहीं, बल्कि जनता के गुस्से का संकेत बताया। उन्होंने दावा किया कि यह नतीजा युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त परिणाम है। सपा प्रमुख ने भाजपा पर वोट, पेपर, नौकरी, आरक्षण, भ्रष्टाचार, महंगाई और पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के साथ अन्याय जैसे मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता इन सभी मुद्दों पर जवाब दे रही है और यह परिणाम उसी का संकेत है।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा के भीतर भी सवाल उठेंगे कि जो अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए, उनके नेतृत्व में आगे की राजनीतिक लड़ाई कैसे लड़ी जाएगी। उन्होंने बांकीपुर के नतीजे को "डबल इंजन की डबल हार" करार दिया और इसे बदलाव की शुरुआत बताया।

बीजेपी अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वाली सीट भी हार गई: केजरीवाल

प्रशांत किशोर को बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पहली जीत के लिए बधाई दी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए एक और बड़ा झटका बताया और कहा कि मतदाताओं ने अब बदलाव की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। केजरीवाल ने X पर कहा कि बीजेपी अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वाली सीट भी हार गई और किशोर को उनकी जीत पर बधाई दी। केजरीवाल ने लिखा, 'BJP अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट भी हार गई है। प्रशांत किशोर जी ने बांकीपुर से भारी अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।'

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को अपनी परंपरागत मानी जाने वाली सीट गंवानी पड़ी। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी के अभेद्द किले को भेदते हुए लगभग 19324 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को हराया।

Piyush Kumar

पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article