महंत बोले- कांग्रेस में नहीं, BJP में टूट की स्थिति: बिलासपुर में कहा- CM को मंत्रियों के काम का पता नहीं, मंत्री भी अनजान - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Published on 11 सित॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur Congress News | Mahant & Baghel Attack BJP Govt Over Law & Order

बिलासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिलासपुर में कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस में टूट-फूट के सवाल पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि भाजपा में टूट की स्थिति है। कांग्रेस के सभी विधायक टाइगर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच तालमेल पर सवाल उठाए। चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों के काम की जानकारी नहीं है और मंत्रियों को मुख्यमंत्री के काम का पता नहीं है।

वहीं, भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत को लेकर सरकार के गृह विभाग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गृह विभाग की लापरवाही के कारण कस्टोडियल डेथ के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के बयान पर भी तंज कसा।

स्मार्ट मीटर से 4-5 गुना बिल की शिकायत

स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा कि उपभोक्ताओं से चार से पांच गुना तक बढ़े बिजली बिल की शिकायतें मिल रही हैं। इसी के साथ उन्होंने स्मार्ट मीटर नहीं लगाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस देने की कार्रवाई को भी गलत बताया।

महंत बोले- कांग्रेस के सभी विधायक हैं टाइगर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और विधायक मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई योजनाओं और दी गई गारंटियों को अब मोदी सरकार अपने नाम से गारंटी के रूप में पेश कर रही है।

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की भूमिका पर महंत ने कहा कि पार्टी के 35 विधायक महज संख्या नहीं हैं, बल्कि एक-एक टाइगर हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस विधायक जनता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएंगे।

भूपेश बघेल बोले- गृह मंत्री से कुछ नहीं संभल रहा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा में हिरासत में युवक की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग की लापरवाही के कारण प्रदेश में कस्टोडियल डेथ की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री से कुछ नहीं संभल रहा है।

भूपेश बघेल ने प्रदेश की सड़कों, नल-जल योजना और आवास योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल तीन से पांच गुना तक बढ़ गए हैं। महंगाई, गैस और बढ़े बिजली बिल से आम जनता परेशान है।

ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने का प्रशिक्षण

बिलासपुर में गुरुवार को कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने बताया कि इससे पहले प्रदेश के जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। अब ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। दुर्ग संभाग के बाद बिलासपुर संभाग में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण के साथ सवाल-जवाब भी होंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • कमिश्नर ने खाद-बीज वितरण की समीक्षा की: संभाग के ज्यादातर बांध लबालब, जल उपयोगिता समिति में पानी छोड़ने की मांग नहीं

    संभाग के ज्यादातर बांध लबालब, जल उपयोगिता समिति में पानी छोड़ने की मांग नहीं|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar1:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में 5 दुकानों से 24 प्रतिबंधित POP मूर्तियां जब्त: गणेश उत्सव से पहले निगम और पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम की जांच,चेतावनी देकर छोड़ा

    गणेश उत्सव से पहले निगम और पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम की जांच,चेतावनी देकर छोड़ा|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव: उत्कल समेत 9 ट्रेनें पुरी अब नए समय पर पहुंचेंगी, एक भुवनेश्वर जाएगी

    उत्कल समेत 9 ट्रेनें पुरी अब नए समय पर पहुंचेंगी, एक भुवनेश्वर जाएगी|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में जूडियो शोरूम में चोरी...दो आरोपी गिरफ्तार: बेसमेंट के कांच के गेट का लॉक तोड़कर घुसे बदमाश, ताला तोड़कर 4.83 लाख रुपए उड़ाए

    0:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर