BJP Minister Vijay Shah vs. Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से BJP के मंत्री विजय शाह (BJP Minister Vijay Shah) को बड़ा झटका लगा है।
सोमवार, 31 अगस्त 2026 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मेहन की अदालत ने अभियोजन मंजूरी के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। (BJP Minister Vijay Shah Controversy)
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मध्यप्रदेशकी SIT की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ASG केएम नटराज ने अदालत के सामने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत में सबमिट कर दी गई है।
राज्यपाल को फैसला लेने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए
विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के लिए राज्यपाल को सिफारिश भेजी गई है। मामला राज्यपाल के पास लंबित है। अभी मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं मिली है।
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि राज्यपाल को इस मामले में फैसला लेने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सहमति जताते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आखिरकार सक्षम प्राधिकारी के पास ही जानी है। ऐसे में अदालत ने अभियोजन मंजूरी में दखल देने से इनकार कर दिया है।
अभियोजन की मंजूरी नहीं मिली तो Closure रिपोर्ट लगेगी
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान SIT से पूछा अगर अभियोजन मंजूरी नहीं मिलती तो आगे क्या होगा। ASG केएम नटराज ने बताया कि ऐसी स्थिति में क्लोजर रिपोर्ट लगेगी। मंजूरी मिलती हैं तो चार्जशीट दाखिल होगी।
विजय शाह की ओर से सीनियर वकील मनींदर सिंह ने मंत्री की सार्वजनिक माफी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने अगले ही दिन माफी मांग ली थी। इस पर विचार करते समय माफी को ध्यान में रखा जाए। मंत्री को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए।
Sofia Qureshi ने की थी Operation Sindoor की प्रेस ब्रिफिंग
मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। कर्नल सोफिया कुरेशी (Colonel Sofia Qureshi) ने मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी दी थी।
11 मई को मंत्री विजय शाह ने महू के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह दिया था। उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने सेना और कर्नल कुरैशी का अपमान बताया।
यह भी पढ़ें: MP TET Controversy: टीईटी की अनिवार्यता का मामला फिर Supreme Court पहुंचा, 2005 से 2009 के बीच नियुक्त Teachers को राहत देने की मांग
विपक्षी दलों ने इस्तीफा मांगा था, मंत्री शाह पर सिर्फ FIR की गई
मंत्री विजय शाह ने कहा था कि आतंकियों ने कपड़े उतार-उतार कर हिंदुओं को मारा। मोदी जी ने उनकी बहन को उनके घर भेजा। मंत्री शाह ने आगे कहा कि मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते इसलिए समाज की बहन को भेजा।
इस मामले में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा और विजय शाह का इस्तीफा मांगा था। हालांकि, इसके बाद मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जांच के लिए SIT का गठन किया गया था।
यह भी पढ़ें: Bhopal Residential Shop Sealing: भोपाल के रहवासी क्षेत्रों में Hotel, Gym सील, कई दुकानों पर 24 घंटे के अल्टीमेट का Notice चस्पा