Published: Tuesday, August 4, 2026, 10:51 [IST]
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस के बाद राजनीति में उतरकर बीजेपी सांसद बनी कंगना रनौत इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। Neet पेपर लीक के छात्र आंदोलन के बाद से कंगना रनौत अपने बयानों के चलते लगातार विवादों में घिरी हुई हैं। हाल ही उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा है कि उन्हें एक कट्टर हिंदू और संघी बनना है। उन्होंने BJP-RSS की विचारधारा अपनाने की इच्छा जाहिर की है।
कंगना रनौत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
सिर्फ इतना ही नहीं कंगना रनौत ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा है कि उनकी कुछ साथी एक्ट्रेसेस हमेशा धर्म और राजनीति के मुद्दे पर न्यूट्रल रहती हैं लेकिन इस्लामिस्ट से संबंध और शादी के बाद एकदम लेफ्टिस्ट कंट्टरपंथी बन जाती हैं। अब इसके बाद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है जिसे देखने के बाद से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढ रही थीं कंगना रनौत
-इंटरनेट पर वायरल को रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत एक इंटरव्यू में बैठी हैं। वह कैमरे के सामने एक पाकिस्तानी लड़के से शादी करने की इच्छा जाहिर कर रही हैं। कंगना पत्रकार से मदद मांग रही हैं कि वो उनके लिए पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढे।
-कंगना वीडियो में कहती नजर आती हैं कि वह शादी के लिए ऐसा पाकिस्तानी चुनेंगी, जो 30 साल का हो, फिर भले ही वह उनके बारे में न जानता हो, पर इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। कंगना रनौत ने ये तक कहा था कि वह उसके लिए मुगलई डिशेज भी पकाएंगी। इसे देख लोग हैरान हैं कि जो दूसरी महिलाओं को मुस्लिम कनेक्शन ढूंढ रही है और लिबरल लेफ्टिस्ट बता रही है, वो खुद कभी किसी पाकिस्तानी से शादी के सपने देख रही थीं।
'मैं अपने पाकिस्तानी पति के लिए चिकन पकाऊंगी'
-वायरल वीडियो में पत्रकार कंगना रनौत से कहती हैं- चलो इस पर तो सहमति है। लड़का मैं ढूंढ रही हूं पाकिस्तान से। पाकिस्तान से कैसा लड़का ढूंढूं? इस पर कंगना रनौत कहती हैं- मैंने बता दिया आपको कि अर्ली 30s और अगर मेरे बारे में जानता भी नहीं होगा, तो भी दिक्कत नहीं है।
-कंगना रनौत ने आगे कहा- मैं अपने पार्टनर के साथ बहुत ही सामान्य जिंदगी जीना चाहती हूं। मैं बहुत अच्छा चिकन बनाती हूं जैसे चिकन कोरमा, चिकन मखनी। मैं पूरा इंडियन और मुगलई खाना बना लेती हूं। मैं नॉर्थ से हूं तो ये हमारे कल्चर में डोसा, इडली, सांभर नहीं है। हमने किसी को बनाते देखा भी नहीं।
कंगना रनौत पर भड़के लोग, सुना रहे खरी-खोटी
-इस वीडियो को देखने के बाद से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और कंगना को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं, ताने मार रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बार-बार भूल जाती हैं कि इंटरनेट पर इनके सभी पुराने इंटरव्यूज मौजूद हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- जो महिला सबको मुस्लिम कनेक्शन से जोड़ती रही और उन्हें लिबरल-लेफ्टिस्ट बनाती रही, वही शादी के लिए एक मुस्लिम पाकिस्तानी मर्द को ढूंढ रही थी?
-एक यूजर ने लिखा है- जो लोग एक्टर-एक्ट्रेस को संसद में नेता बना देते हैं, वो इसी तरह के पाखंड के हकदार हैं। सवाल ये है कि जो महिला अपने कामों से साफ तौर पर लिबरल-लेफ्टिस्ट रही हो, वह कंजर्वेटिव हिंदू राइट का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती है?उसकी विचारधारा कंजर्वेटिव राइट वाली है लेकिन उसकी असल जिंदगी कैसी है?
कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा था तंज
-कंगना रनौत का ये पुराना वीडियो तब सामने आया है, जब उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा था। कंगना ने कहा था- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ऐसी बेटियां-बहने हैं, जिनके संपर्क में हम रहे हैं। बहुत करीब से देखा है और जाना भी है। हम देखते हैं कि हैं वो हिंदू हैं लेकिन पॉलिटिक्स या धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है।
-कंगना रनौत ने आगे कहा था- वो बहुत ही न्यूट्रल हैं लेकिन जैसे ही वो चाहे आप संबंध कह लीजिए, शादी कह लीजिए या दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है, इतने कट्टरपंथी, लेफ्टिस्ट वो बन जाते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि संविधान आपको ये आजादी देता है।
कंगना नो कहा था- मुझे कन्वर्ट होना है, संघी बनना है
कंगना रनौत ने आगे कहा था- आज मैं अपना बचाव नहीं करूंगी। मैं नहीं कहूंगी कि मैं आइटम नंबरों के खिलाफ या पे पैरिटी के खिलाफ हूं या कभी बड़ी बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया। हीरो के खिलाफ मैंने बहिष्कार किया, मैंने नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई ली। हां में एक मॉडरेट हिंदू थी। आज इसी वक्त मुझे जो तंज किया जाता है कि तुम कब से संघी बन गई? मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है जैसे एक जागृत हिंदू। मुझे कन्वर्ट होना है। मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती?
सोनाक्षी सिन्हा-कंगना रनौत का विवाद कब शुरू हुआ?
-सोनाक्षी सिन्हा-कंगना रनौत का विवाद तब शुरू हुआ था, जब सोनाक्षी सिन्हा ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का खुलकर सपोर्ट किया था और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी खुशी जताई थी। हालांकि झारखंड में चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर सोनाक्षी चुप रहीं। इसी पर कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा था। कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे से लेकर उनकी भाषा और पति जहीर इकबाल तक पर सवाल उठाए थे।
-कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- आजकल बहुत सारी फेक न्यूज चल रही हैं,जैसे कि मेरे बारे में भी एक फेक न्यूज है। मैं कभी किसी के शरीर का मजाक नहीं उड़ाती लेकिन मैंने एक ऐसी एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती है। वह हाफ पैंट और उल्टा कैप पहनती है। साथ ही प्रोटेस्ट करने वालों के घटिया बर्ताव को जोर-शोर से बढ़ावा देती है। मुझे हमेशा लगता है कि आप कैसे कपड़े पहनते हैं, ये सीधे तौर पर दिखाता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।