राजस्थान में चल रहे निकाय चुनाव में मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा-कांग्रेस जोड़-तोड़ में लगी है। पाली कांग्रेस में बगावत हो गई। वहां कांग्रेस की बागी राजबाला हिंगड़ ने नाम वापस लेने से इनकार कर दिया।
.
इधर, पाली विधायक भीमराज भाटी शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा- मेरे भाई के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उनके भाई लक्ष्मीनारायण के साथ बुधवार को मारपीट हो गई थी।
अजमेर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार किरण गढ़वाल के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई थी। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद भाजपा की आपत्ति खारिज कर दी गई। किरण गढ़वाल के खिलाफ निगम का बकाया नहीं चुकाने का आरोप लगाया था।
इधर, भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर का निर्विरोध मेयर बनना तय है। यहां निर्दलीय पार्षद संतोष कंवर को भाजपा ने मना लिया है।
बालोतरा में नगर परिषद चेयरमैन में भाजपा के बागी उम्मीदवार नैनाराम सुन्देशा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नैनाराम एसडीएम ऑफिस जा रहे थे, तब कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया।
उदयपुर में बाड़ेबंदी में भाजपा के पार्षद दिनेश भट्ट की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भट्ट मेयर बनने की दौड़ में थे, हालांकि ऐनवक्त पर पारस सिंघवी को मेयर प्रत्याशी बना दिया था।


अजमेर में भाजपा कैंडिडेट के आरोपों के बाद नगर निगम में दोनों पार्टियों के समर्थक हंगामा कर रहे हैं।
जयपुर समेत 4 निकायों में मेयर-अध्यक्ष का चुनाव 25 को
जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत (कोटा) नगर पालिका के लिए मेयर-डिप्टी मेयर, पालिकाध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 25 और 26 सितंबर को होगा। नॉमिनेशन की प्रोसेस 19 सितंबर से शुरू होगी। नाम वापसी 22 सितंबर तक होगी।
वहीं, 7 नगर निगम सहित 305 निकाय में मेयर, चेयरमैन और सभापति के आवेदनों की आज स्क्रूटनी की जा रही है। कल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका का शेड्यूल…


7 नगर निगम में कौन-कौन लड़ रहा मेयर का चुनाव…

निकाय चुनाव के बड़े अपडेट्स…
विवाद बढ़ने की आशंका, पुलिस तैनात: अजमेर भाजपा कैंडिडेट का आरोप है कांग्रेस कैंडिडेट के गढ़वाल पैलेस पर निगम की 19 लाख 18 हजार 628 रुपए की राशि साल 2018 से बकाया है। इसके नोटिस भी जारी हो चुके हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी ने मेयर के नामांकन के दौरान छुपाई है। विवाद बढ़ने की आशंका के चलते निगम में पुलिस की तैनाती की गई है।
जयपुर में 4 वार्ड में भाजपा की हार: जयपुर मेयर के चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। उसके पास 78 पार्षद हैं। जबकि, बहुमत का आंकड़ा 76 ही है। गुरुवार को आए 4 वार्ड के री-पोलिंग रिजल्ट में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। पार्टी की ओर से जयपुर मेयर के लिए पद के दावेदारों में सुनील कोठारी और पुनीत कर्नावट का नाम सबसे आगे हैं।





--
ये खबर भी पढ़िए-
राजस्थान निकाय चुनाव की री-पोलिंग में कांग्रेस 6 सीटें जीती:भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी