Sep 11, 2026 05:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान i7 के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस शानदार सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है।

नई बीएमडब्ल्यू i7 लॉन्च भारत
केवल
₹2,55,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान i7 के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस शानदार सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है। जबकि इसके हाई-परफॉर्मेस वैरिएंट की कीमत 2.65 करोड़ रुपये तक जाती है। इस मिड-लाइफ अपडेट के साथ कंपनी ने गाड़ी में ज्यादा पावर, पहले से कहीं अधिक ड्राइविंग रेंज और एक पूरी तरह से नया इंटीरियर पेश किया है। जो लोग लग्जरी और ग्रीन मोबिलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए यह कार एक परफेक्ट ऑप्शन है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
कुछ ऐसी है कार की डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो नई i7 का ओवरऑल ढांचा पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई बारीक और खूबसूरत बदलाव किए गए हैं। सामने की तरफ इसमें चौकोर और खड़ी लाइटेड ग्रिल, नई LED हेडलाइट्स और नया बंपर दिया गया है जो इसे और आक्रामक लुक देता है। इसके अलावा, कार में नए अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ स्मोक्ड-इफेक्ट वाली टेल-लाइट्स दी गई हैं। वहीं, M70 xDrive वैरिएंट में बड़े एयर इंटेक, 21-इंच के व्हील्स और स्पोर्टी लुक देने वाले खास 'M' बैज देखने को मिलते हैं।
केबिन में बड़े बदलाव
बाहर के मुकाबले इस कार के अंदर यानी केबिन में बहुत बड़े और जबरदस्त बदलाव किए गए हैं। कार में नया 'पैनोरमिक विजन डिस्प्ले' दिया गया है, जो विंडस्क्रीन के निचले हिस्से पर ही सारी जानकारी प्रोजेक्ट करता है। डैशबोर्ड पर 17.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग से 14.6-इंच की नई स्क्रीन दी गई है। सेंटर कंसोल को नया रूप देकर स्टोरेज स्पेस बढ़ाया गया है और बटन कम कर दिए गए हैं। साथ ही, नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील केबिन को एक फ्यूचरिस्टिक वाइब देता है।
लेवल-2 ADAS से है लैस
पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए लग्जरी का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें 31.3-इंच की विशाल 8K 'थिएटर स्क्रीन' और डॉल्बी एटमॉस वाला बॉवर्स एंड विल्किन्स का साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, पावर्ड डोर्स, 40 से ज्यादा LED लाइट्स वाला पैनोरमिक ग्लास रूफ, पावर्ड ऑटोमन सीट्स, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स सफर को बेहद आरामदायक बनाते हैं। कार में ऑटोमैटिकली स्पेस बनाने वाला 'बॉस मोड' और सुरक्षा के लिए लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं।
728 किमी है कार की रेंज
परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में यह इलेक्ट्रिक सेडान बेहद ताकतवर है। इसके बेस वैरिएंट eDrive 50 में 112.5kWh की बैटरी दी गई है जो 455bhp की पावर बनाती है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 728 किमी (WLTP) की जबरदस्त रेंज देती है। वहीं, टॉप वैरिएंट M70 xDrive 680hp की भारी पावर जनरेट करता है और महज 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। बता दें कि 250kW के DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को सिर्फ 28 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।
