Box Office: भारत में अवतार द वे ऑफ वाटर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एवेंजर्स एंडगेम, जानिए कितना है अंतर

Published on 4 अक्टू॰ 2026

Box Office: भारत में अवतार द वे ऑफ वाटर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एवेंजर्स एंडगेम, जानिए कितना है अंतर

अवतार द वे ऑफ वाटर, एवेंजर्स एंडगेम एनकोर

Avengers Endgame Encore Box Office: एवेंजर्स सीरीज की मोस्ट अवेटेड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से पहले मेकर्स ने एवेंजर्स एंडगेम को नए नाम एवेंजर्स एंडगेम एनकोर के जरिए सिनेमाघरों में री-रिलीज किया है. इस फिल्म को फैंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि जिस तरह से दृश्यम 3 फिल्म की रिलीज का बॉक्स ऑफिस पर तैनात बाकी सभी फिल्मों पर निगेटिव इम्पैक्ट पड़ा है वैसा ही कुछ इस फिल्म के साथ भी देखने को मिला है. इस फिल्म की कमाई वीकेंड में उतनी इंप्रेसिव नजर नहीं आ रही है. हालांकि फिल्म धीरे-धीरे एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है.

दरअसल पहले टर्न में ये फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बिछड़ गई थी. और मौजूदा समय में ये भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. लेकिन अब इस फिल्म ने री-रिलीज में इतना कलेक्शन कर लिया है जिससे ये आने वाले कुछ दिनों में ही अवतार द वे ऑफ वॉटर को पीछे छोड़ सकती है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों की कमाई में कितना फासला बचा है.

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने कितने कमा लिए?

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर के कलेक्शन की ओर रुख करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का 9 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 34.41 करोड़ रुपये का हो चुका है. इसके अलावा फिल्म का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 40.88 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने पहले टर्न में एवेंजर्स एंडगेम ने 438 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं इसमें अगर इसके री-रिलीज के 40.88 रुपये के कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो फिल्म की कुल कमाई 478.88 करोड़ की हो जाती है.

ये भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day: री-रिलीज होगी टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे, कुछ नया देखने को मिलेगा

अवतार द वे ऑफ वाटर से कितने पीछे है एवेंजर्स एंडगेम?

वहीं जेम्स कैमरन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की बात करें तो आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 483 करोड़ रुपये का रहा था. मतलब अभी भी एवेंजर्स एंडगेम फिल्म, अवतार द वे ऑफ वाटर से 4.12 करोड़ रुपये से पीछे है. अगर ये फिल्म 4.12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी तो फिर ये अवतार द वे ऑफ वाटर को पीछे छोड़ देगी और फिर से एक बार भारत में दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. फिलहाल भारत में पहली सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म की बात करें तो साल 2026 में ही स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने ये बादशाहत अपने नाम की है. इस फिल्म ने IMDb की रिपोर्ट्स के मुताबिक 3डी कलेक्शन्स को मिलाकर भारत में 653.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.

फिलहाल इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना आने वाले समय में किसी भी फिल्म के लिए इतना भी आसान नहीं होगा. ऊपर से ये भी चर्चा है कि इस फिल्म को अनकट वर्जन के साथ भारत में फिर से री-रिलीज करने की तैयारी है. अगर ऐसा होता है तो फिर ये फिल्म आने वाले समय में 700 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ले जाएगी. देखना ये होगा कि आखिर 2026 के अंत में आ रही एवेंजर्स डूम्सडे में कितना दम है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button