'स्पाइडर मैन' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने गाड़े झंडे, 150 करोड़ के हुई पार

Published on 3 अग॰ 2026

Box office Collection: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के लिए मिल रहा है, जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलए बताते हैं इसके बारे में.

Written By : राहुल यादव |  Updated at : 03 Aug 2026 08:34 PM (IST)

Preferred Sources

Jana Nayagan Box office Collection Thalapathy Vijay film crossed 150cr in Tamil Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने गाड़े झंडे, 150 करोड़ के हुई पार

'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Source : Social Media/X

Jana Nayagan Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो कब्जा ही कर लिया है. महज 4 दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसे में अब इसी बीच तमिल फिल्म का भी जलवा देखने के लिए मिल रहा है, जिसने सिर्फ तमिल में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' है, जो सीबीएफसी में पिछले 7 महीनों तक लटकी रही लेकिन अब जब सिनेमाघरों में आई तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. इसकी रिलीज को 12 दिनों का वक्त हो चुका है.

'जन नयाकन' का 12वें दिन का कलेक्शन

फिल्म 'जन नायकन' के 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म सोमवार को भी अच्छा खासा बिजनेस कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे हफ्ते भी इसका जलवा बरकरार है. फिल्म को वीकेंड पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला. इसने 10.70 करोड़ का बिजनेस 11वें दिन किया.
- फिल्म ने 12वें दिन रात 8.30 बजे तक 2.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- इस पर फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 23.7%  दर्ज की गई.
- इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 178.30 करोड़ हो चुका है.

जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-12 2.70 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 23.7%
  178.30 करोड़  

यह भी पढ़ें: 'मेरा करियर खत्म हो गया था...', आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया

तमिल में 150 करोड़ पार कर चुकी है 'जन नायकन'

'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर तमिल में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इसने महज 11 दिनों में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 11 दिनों में 151 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस 205 करोड़ और ओवरसीज में 91 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 296 करोड़ भी हो चुका है.


Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने गाड़े झंडे, 150 करोड़ के हुई पार

विजय की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर बनी 'जन नायकन'

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, 'जन नायकन' ने 11 दिनों के कलेक्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड सेट कर दिया है. ये विजय के करियर की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. फिल्म ने विजय की 'बिगिल' (171.26 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. देखिए विजय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में...

1. लियो- 341.04 करोड़
2. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम- 252.71 करोड़
3. वरिसु- 178.14 करोड़
4. जन नायकन- 175.26 करोड़
5. बिगिल- 171.26 करोड़

यह भी पढ़ें: 'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

बहरहाल, 'जन नायकन' के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म में थलापति विजय लीड रोल में हैं. इसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े उनकी लेडी लव के किरदार में दिखेंगी. फिल्म में विजय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आते हैं.

और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More

Published at : 03 Aug 2026 08:34 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola