Aug 18, 2026 05:38 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
BPSC TRE 4.0 Notification : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से स्वीकार किए जाएंगे।
BPSC TRE 4
BPSC TRE 4.0 Notification : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 खाली पदों पर उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
बीपीएससी टीआरई-4.0 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन व शुल्क भुगतान की शुरुआत: 1 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
आयोग ने स्पष्ट किया है कि फीस जमा करने की विंडो 29 सितंबर को बंद हो जाएगी, जबकि उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक अपना पूरा फॉर्म अंतिम रूप से जमा कर सकेंगे। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं और सर्वर डाउन से बचने के लिए छात्रों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
किन पदों और स्तरों पर होगी बहाली?
BPSC TRE 4.0 के तहत प्राथमिक (कक्षा 1–5), मध्य (कक्षा 6–8), माध्यमिक (कक्षा 9–10), उच्च माध्यमिक (कक्षा 11–12), स्पेशल टीचर्स और हेडमास्टर के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
BPSC TRE 4 में किस कक्षा के शिक्षकों के कितने पद
कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद
कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद
कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद
कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद
योग्यता के नियम
शिक्षा विभाग, एसटी एससी कल्याण विभाग के स्कूल शिक्षकों कक्षा एक से 5 के लिए सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास हो।
मध्य विद्यालय कक्षा छह से 8 के लिए सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 पास हो।
माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9वीं से 10वीं व कक्षा 6 से 10 तक (एससी, एसटी विभाग के लिए) के अध्यापकों व विशेष विद्यालय अध्यापकों (9वीं 10वीं) के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास हो।
कक्षा 11वीं 12वीं के लिए एसटीईटी पेपर-2 पास हो।
आयु सीमा
अधिकतम आयु सीमा - 37 वर्ष।
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) व अनारक्षित महिला 40 वर्ष एससी, एसटी (पुरुष व महिला) 42 वर्ष।
एग्जाम पैटर्न
इस बार BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा (PT) के साथ मेंस परीक्षा भी देनी होगी। यानी उम्मीदवारों को कुल दो चरणों में लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। BPSC ने TRE-4 भर्ती प्रक्रिया के लिए इस दो-स्तरीय परीक्षा का प्रावधान किया है। इस नए नियम से अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के लिए और अधिक तैयारी करनी होगी।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
