Breaking News Today Live Updates: 'मैं सभी सवालों का जवाब देने को तैयार', विपक्ष के हंगामें पर में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Published on 12 अग॰ 2026

Live|

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

New Update

Breaking News Today Live Updates 9 August 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 12 अगस्त 2026 है. आज संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन हैं. सुबह 11 बजे से संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) की कार्यवाही शुरू हो जाएगी. आज भी विपक्ष का हंगामा जारी रहने की उम्मीद है. संभावना है कि मोदी सरकार आज संदन में एफसीआरए बिल पेश कर सकती है. 

आज सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे. आत्मकथा का शीर्षक “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स” है. 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे देश के 15 राज्यों के लिए भारी हो सकती है. मौसम विभाग ने 70 Kmph की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और असम शामिल है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले ‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026’ में शामिल होंगे.ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… 

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Aug 12, 2026 12:08 IST

    Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

    संसद में विपक्ष के हंगामें के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है. शाह का कहना है कि आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे. हर सवाल का जवाब देने के लिए मैं तैयार हूं.

  • Aug 12, 2026 10:48 IST

    Breaking News Today Live Updates:तमिलनाडु विधानसभा में नया बिल पेश  

    तमिलनाडु विधानसभा सत्र के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में एक विशेष प्रस्ताव पेश किया, जिसमें केंद्र से लोकसभा की सदस्य संख्या को 543 सीटों पर ही सीमित रखने का आग्रह किया गया है. 

  • Aug 12, 2026 10:17 IST

    Breaking News Today Live Updates: नित्यानंद राय- तिरंगा हमारे लिए आन-बान-शान

    दिल्ली में NDA सांसदों ने ‘तिरंगा’ रैली निकाली. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए. इस दौरान, उन्होंने कहा कि “यह तिरंगा हम लोगों के लिए आन-बान-शान है, भारतवासियों के लिए प्राणों से भी प्यारा है विकसित भारत और एक भारत, श्रेष्ठ भारत जो पीएम मोदी का संकल्प और सपना है उसको ये ऊर्जा देता है.”

  • Aug 12, 2026 10:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा का PM मोदी ने किया विमोचन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स का बुधवार को विमोचन किया.

    #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi releases former President Ram Nath Kovind’s autobiography ‘Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles’ in Delhi.

    (Source: DD News) pic.twitter.com/xm0NB5jDyp

    — ANI (@ANI) August 12, 2026
  • Aug 12, 2026 07:53 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव

    राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने 123 उप पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं. प्रशासनिक फेरबदल में 48 नवोदित प्रशिक्षु राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारियों को पहली बार पूर्णकालिक वृत्ताधिकारी (CO) तथा सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नई पोस्टिंग दी गई है.

  • Aug 12, 2026 07:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: 11वीं मंजिल पर लगी आग में 2 की मौत

    मुंबई के विलेपार्ले (पश्चिम) में शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर रात 10 बजे आग लग गई, जिसमें 8 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें