BRICS Summit 2026 Live Updates: दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Published on 12 सित॰ 2026

BRICS Summit 2026 Live Updates: नई दिल्ली में आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच पर पीएम मोदी के साथ तमाम वैश्विक नेता नजर आएंगे. जिनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन शामिल हैं.

BRICS Summit 2026 Live Updates: नई दिल्ली में आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच पर पीएम मोदी के साथ तमाम वैश्विक नेता नजर आएंगे. जिनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन शामिल हैं.

author-image

Suhel Khan

12 Sep 2026

09:11 IST

एडिट

12 Sep 2026

11:56 IST

New Update

Xi Jinping arrives in Delhi

दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग Photograph: (ANI)

BRICS Summit 2026 Live Updates: भारत आज (शनिवार) को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई देशों के प्रमुख और अन्य नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस भी नई दिल्ली में आयोजित हो रहे इस शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे हैं. अन्य नेताओं के अलावा, बेलारूस गणराज्य के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेंकोव भी इस शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए हैं.

पीएम मोदी-पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता

इससे पहले शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ-साथ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई बैठक के दौरान, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बहुध्रुवीयता के महत्व और मौजूदा व लगातार बदलती दुनिया की वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया.

आज पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच होगी बातचीत

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत होगी. इसके अलावा पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय बातचीत के लिए वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से भी मुलाकात करेंगे.

  • Sep 12, 2026 11:56 IST

    BRICS Summit 2026 Live Updates: दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. आज वे पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके साथ ही ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे.

    #WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping arrives in Delhi to participate in the BRICS Summit 2026.

    PM Modi is scheduled to hold a bilateral meeting with the Chinese President later today. pic.twitter.com/XCJ5lD6gGg

    — ANI (@ANI) September 12, 2026
  • Sep 12, 2026 11:20 IST

    BRICS Summit 2026 Live Updates: पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ की द्विपक्षीय बैठक

    ब्रिक्स समिट के लिए वैश्विक नेताओं का दिल्ली पहुंचना जारी है. इस बीच पीएम मोदी ने आज सुबह हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

    New Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim at Hyderabad House

    (Source: DD) pic.twitter.com/eMsxPHvb7W

    — IANS (@ians_india) September 12, 2026

  • Sep 12, 2026 11:07 IST

    BRICS Summit 2026 Live Updates: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है. जिसके लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच चुके हैं. इस बीच वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग भी दिल्ली पहुंच गए हैं वे भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शिरकत करेंगे.

  • Sep 12, 2026 10:47 IST

    BRICS Summit 2026 Live Updates: पीएम मोदी ने की इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी और दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय बैठकों का दौर जारी है. इस बीच पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

    #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with the Prime Minister of Ethiopia, Abiy Ahmed, on the sidelines of the BRICS Summit 2026.

    (Source: DD News) pic.twitter.com/WyuZxHLuEC

    — ANI (@ANI) September 12, 2026
  • Sep 12, 2026 10:04 IST

    BRICS Summit 2026 Live Updates: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम

    दिल्ली में आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 होने वाला है. जिसके के लिए दुनिया भर के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस बीच बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव भी शनिवार को दिल्ली पहुंचे. बता दें कि भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत पहुंच रहे हैं. वे शनिवार तड़के चीन से दिल्ली के लिए रवाना हुए.

  • Sep 12, 2026 09:31 IST

    BRICS Summit 2026 Live: भाारत पहले भी तीन बार कर चुका है ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता

    बता दें कि BRICS में शुरू में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, लेकिन बाद में 2024 में इसका विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, UAE और सऊदी अरब को शामिल किया गया. पिछले साल यानी 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल होगा. बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, ​​मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज़्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल BRICS के सहयोगी देश बने. भारत BRICS का संस्थापक सदस्य है और पहले भी 2012, 2016 और 2021 में तीन बार इसकी अध्यक्षता कर चुका है. इस बार, भारत ने 1 जनवरी को चौथी बार BRICS की अध्यक्षता संभाली. साल 2026 भी एक अहम पड़ाव होगा क्योंकि तब BRICS की स्थापना के 20 साल पूरे हो जाएंगे. इस समिट के बाद, चीन BRICS की रोटेटिंग अध्यक्षता संभालेगा.

  • Sep 12, 2026 09:28 IST

    BRICS Summit 2026 Live: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे दुनिया भर के नेता

    भारत शनिवार को 18वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है, और इस बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई देशों के प्रमुख और अन्य नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. विदेश मंत्रालय ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला, थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सिहासाक पुआंगकेटकेव और बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट न्दायिशिमिये के आगमन की पुष्टि की है.

  • Sep 12, 2026 09:26 IST

    BRICS Summit 2026 Live: बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक अहम मंच के तौर पर उभरा ब्रिक्स

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 आज दिल्ली में होने वाला है. बता दें कि समय के साथ, BRICS बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल बिठाने और मल्टीलेटरल संस्थाओं में ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम मंच के तौर पर उभरा है. BRICS के एजेंडे में विकास, वित्त, टेक्नोलॉजी, व्यापार और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान जैसे विषय शामिल हैं. इस ग्रुप में अभी 11 देश शामिल हैं. इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और UAE शामिल हैं.

  • Sep 12, 2026 09:24 IST

    BRICS Summit 2026 Live: शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट 2026 के लिए बीजिंग से रवाना हुए

    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. चीन के ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उसने लिखा, “शिन्हुआ के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स समिट के लिए बीजिंग से रवाना हुए. शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शी के साथ जाने वाले दल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य और CPC सेंट्रल कमेटी के जनरल ऑफिस के डायरेक्टर काई ची, और CPC सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य व चीनी विदेश मंत्री वांग यी शामिल हैं."

    China’s Global Times tweets, “Chinese President Xi Jinping left Beijing on Saturday for the 18th BRICS Summit in New Delhi at the invitation of Prime Minister of the Republic of India Narendra Modi, according to Xinhua. Xi’s entourage includes Cai Qi, a member of the Standing… pic.twitter.com/j2SnxCx9t0

    — ANI (@ANI) September 12, 2026
  • Sep 12, 2026 09:22 IST

    BRICS Summit 2026 Live: ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे WHO के डायरेक्टर-जनरल डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस

    आज दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेता जुटने लगे हैं. शनिवार सुबह WHO के डायरेक्टर-जनरल डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस भी दिल्ली पहुंचे. 

    #WATCH | Delhi: WHO Director-General Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus arrives in India for the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/CDQxbmN1o4

    — ANI (@ANI) September 11, 2026