Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम

Published on 20 सित॰ 2026

Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम

Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम

Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम /image: Social Media X

Modified Date: September 20, 2026 / 11:09 am IST

Published Date: September 20, 2026 11:00 am IST

HIGHLIGHTS

  • वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर
  • UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत
  • झारखंड सरकार और NIA ने रखा था इनाम

वाराणसी: Brijesh Ganjhu Encounter in Varanasi यूपी के वाराणसी में ATS की टीम ने 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। बताया जा रहा है कि बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को 8 साल पहले कई मामलों में NIA ने वॉन्टेड घोषित किया था।

30 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर

Brijesh Ganjhu Encounter in Varanasi  ADG अमिताभ यश ने बताया कि खूंखार नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था। इस तरह नक्सली कमांडर पर कुल 30 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था

Brijesh Ganjhu Encounter in Varanasi  लॉ एंड ऑर्डर ADG अमिताभ यश ने बताया कि, आज सुबह 4:00 बजे थाना क्षेत्र रामनगर वाराणसी में गोपनीय सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को एटीएस यूपी द्वारा रोकने की कोशिश की गई। रुकने के बजाय उसने ATS टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर ब्रिजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई है, उस पर NIA की ओर से 5 लाख रुपए और झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त अभियुक्त कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था।

#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने कहा, "आज सुबह 4:00 बजे थाना क्षेत्र रामनगर वाराणसी में गोपनीय सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को एटीएस यूपी द्वारा रोकने की कोशिश की गई। रुकने के बजाय उसने ATS टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसकी… pic.twitter.com/f5hLMl3R6s

Join Our Whatsapp Group

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2026

ये भी पढ़ें

  • Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, अलगे पांच दिन इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Mumbai Lalbaug Accident: लालबाग गणपति पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, मासूम समेत दो लोगों की मौत, देर रात मची अफरा-तफरी
  • Free Land Scheme BJP GOVT: नागरिकों को फ्री में 1300 स्क्वायर फीट जमीन देगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले खुला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या है ये खास योजना

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  बृजेश गंझू कौन था?

उत्तर:  पुलिस के अनुसार बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था।

प्रश्न 2:  बृजेश गंझू पर कितना इनाम था?

उत्तर:  उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख रुपये शामिल थे।

प्रश्न 3:  बृजेश गंझू का एनकाउंटर कहां हुआ?

उत्तर:  मुठभेड़ वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, उसे रोकने की कोशिश के दौरान फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

प्रश्न 4:  क्या एनकाउंटर में पुलिसकर्मी भी घायल हुए?

उत्तर:  रिपोर्टों के अनुसार, फायरिंग के दौरान UP ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, लेकिन दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

Web Title: Brijesh Ganjhu Encounter: Naxal commander Brijesh Ganju killed in encounter