बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन के तौर पर करियर शुरू करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराया जा सकता है. BSEB ने स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है. रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स ही एलिजिबिलिटी टेस्ट दे सकेंगे, जिसकी तारीख का ऐलान अभी BSEB की तरफ से नहीं किया गया है.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन क्यों किया जाता है. जानते हैं कि टेस्ट के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. जानेंगे कि टेस्ट का पैटर्न क्या है, किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे.
ऑनलाइन कराया जा सकता है रजिस्ट्रेशन
BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन BSEB SLET की आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर कराया जा सकता है. BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस की बात करें तो ये कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित है, जिसके तहत सामान्य व ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के लिए 960 रुपये चुकाने होंगे. तो वहीं SC-ST कैंडिडेट्स के लिए 760 रुपये की फीस निर्धारित है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है.
कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले BSEB SLET की ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिख रहे BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा, उसमें रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालें और सबमिट पर क्लिक करें.
- इसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें. उसमें मांगी गई डिटेल्स भरें.
- एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें. सबमिट पर क्लिक करें
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
कौन कर सकता है आवेदन, क्यों आयोजित होता है एग्जाम
BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए विशेष कैंडिडेट्स ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. मसलन, BSEB की तरफ से निर्धारित सिलेबस के अनुसार यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री वाले कैंडिडेट्स ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. BSEB ने सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 10 साल की उम्र में छूट की भी घोषणा की है. असल में BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट राज्यस्तरीय एलिजिबिलिटी टेस्ट है. इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स बिहार के सरकारी संस्थानों और स्कूलों में लाइब्रेरियन के तौर पर काम करने का अवसर मिलता है.
BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 पैटर्न
BSEB स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएग. एग्जाम में मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे और कुल 150 मार्क्स होंगे. एग्जाम 150 मिनट यानी दो घंटे 30 मिनट का होगा. बोर्ड ने बताया है कि एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More