ट्रेन में BSF जवानों ने गाया ‘कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है’, देशभक्ति से भरे वीडियो ने जीता लोगों का दिल| Navbharat Live

Published on 17 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 17, 2026 | 07:58 PM IST

विज्ञापन

सार

BSF Jawans Singing : बीएसएफ जवानों का ट्रेन के अंदर देशभक्ति गीत गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जवानों की सुर और भावना से भरी प्रस्तुति ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

A video of BSF jawans singing a patriotic song inside a train is winning hearts online.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

BSF Viral Video : सोशल मीडिया पर बीएसएफ (BSF) के जवानों का एक भावुक और देशभक्ति से भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई जवान ट्रेन के अंदर सफर के दौरान एक साथ बैठकर फिल्म योद्धा का लोकप्रिय गीत ‘कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है’ गाते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान एक जवान गिटार बजाता है, जबकि बाकी साथी पूरे सुर और ताल के साथ उसका साथ देते हैं। जवानों की आवाज और उनके चेहरे पर दिखाई देने वाला देशप्रेम लोगों को काफी भावुक कर रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बीएसएफ जवानों ने ट्रेन में गाया देशभक्ति गीत

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे में सफर के दौरान जवान बिना किसी मंच या विशेष व्यवस्था के सिर्फ अपने जज्बे और संगीत के सहारे माहौल को देशभक्ति से भर देते हैं। उनकी प्रस्तुति किसी पेशेवर गायक से कम नहीं लगती।

वीडियो देखने वाले कई लोग जवानों की सादगी और उनके समर्पण की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेन में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें ड्यूटी के बीच भी जवानों का देश के प्रति समर्पण और एकजुटता साफ दिखाई देती है।

ये खबर भी पढ़ें : रील बनाने के चक्कर में ट्रेन के बेहद करीब पहुंचा युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रहा दावत’

जवानों के गाने ने जीता लाखों लोगों का दिल

जिस गीत को जवान गा रहे हैं, वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का है, जिसे मशहूर गायक बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। यह गीत देशभक्ति और बलिदान की भावना को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि भारतीय जवानों की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए, जबकि कुछ ने इसे दिल को छू लेने वाला पल बताया। कई लोगों ने जवानों को सलाम करते हुए कहा कि देश की रक्षा करने वाले इन वीरों की यही सादगी और समर्पण उन्हें हर भारतीय के दिल के करीब ले आता है।

Follow Navbharatlive whatsapp