बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए ₹599 का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलि ...और पढ़ें

BSNL का 70 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है, जो कम कीमत पर लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रहे हैं। इसी क्रम में कंपनी यूजर्स को ₹599 का प्रीपेड प्लान भी ऑफर कर रही है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है जो डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं एक ही रिचार्ज में चाहते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
BSNL के ₹599 वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL के ₹599 प्रीपेड प्लान में आपको 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है। प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। हालांकि दैनिक डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी।
SMS की सुविधा भी मिलेगी
प्लान में डेटा और कॉलिंग के अलावा ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में यह प्लान उन लोगों के लिए यूजफुल साबित हो सकता है जो कॉलिंग के साथ-साथ रेगुलर इंटरनेट और मैसेजिंग का भी यूज करते हैं।
किन यूजर्स के लिए अच्छ है प्लान?
अगर आप हर रोज ज्यादा इंटरनेट यूज करते हैं और बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के कारण लंबे टाइम तक रिचार्ज की टेंशन भी नहीं रहती। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा इसे ऑल-इन-वन प्लान बना देता है।
रिचार्ज से पहले जरूर करें ये काम
हालांकि टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर अपने प्रीपेड प्लान, कीमत और बेनिफिट्स चेंज करती रहती हैं। इसलिए रिचार्ज कराने से पहले बीएसएनएल की वेबसाइट या सेल्फकेयर एप पर जाकर प्लान की उपलब्धता और लेटेस्ट बेनिफिट्स जरूर देख के कन्फर्म कर लें।
अगर आपके एरिया में BSNL का नेटवर्क अच्छा है, तो ₹599 वाला ये प्लान लंबी वैलिडिटी और रोजाना मिलने वाले डेटा के साथ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! सस्ते में 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी