![]()
ICAI CA Foundation, Inter Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें सीए फाउंडेशन और इंटर का एडमिट कार्ड
ICAI CA Foundation Inter Admit Card 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन और इंटर सितंबर 2026 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CA Foundation Admit Card 2026) दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org और icai.org पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर (CA Inter Admit Card 2026) सकते हैं। यहां आपको सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) आईडी या स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की दर्ज करना होगा।
CA Foundation, Inter Exam Date 2026: कब होगी सीए फाउंडेशन और इंटर की परीक्षा
बता दें सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी। जबकि सीए इंटरमीडिएट का एग्जाम 1, 3, 6, 8, 10 और 12 सितंबर 2026 को होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation Inter Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation, Inter Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CA Foundation, Inter Admit Card 2026 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचे का समय
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
ICAI CA Foundation Inter Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्
ध्यान रहे सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
CA Foundation, Inter Mock Test Schedule: जारी हो चुका है मॉक टेस्ट पेपर शेड्यूल
हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज ने सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और 2 का शेड्यूल जारी किया था। जारी शेड्यूल के मुताबिकि मॉक टेस्ट सीरीज-1, 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर को समाप्त होगी। जबकि सीरीज 2, 23 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2026 तक होगी। क्वेश्चन पेपर तय शेड्यूल के अनुसार 'बोर्ड ऑफ स्टडीज नॉलेज पोर्टल' या 'BoS MTP रजिस्ट्रेशन पोर्टल' पर अपलोड किए जाएंगे। ये पेपर संबंधित तारीखों पर 1 बजकर 30 मिनट तक उपलब्ध हो जाएंगे। छात्रों को हर मॉक टेस्ट देने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। संबंधित मॉक टेस्ट शुरू होने की तारीख और समय से 48 घंटे के अंदर आंसर की (उत्तर कुंजी) अपलोड कर दी जाएगी।
![]()
आदित्य सिंहauthor
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article