कोटा में शराब व्यवसायी को बेहोश होने तक पीटा: जान बचाकर दौड़ा तो सड़क पर गिरा, हाथ-पैर में गंभीर चोटें; CCTV सामने आया - Kota News

Published on 14 अग॰ 2026

कोटा में शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा पर 6 से 7 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए व्यवसायी जान बचाकर भागा, लेकिन दौड़ते समय वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला

.

इस बेरहम मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सरेआम हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात के वक्त आस-पास कई लोग खड़े थे, लेकिन इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर हमला करते रहे।

जब व्यवसायी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया, तब आरोपी छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की बापू कॉलोनी में देर रात की है। पुलिस फिलहाल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पहले देखिए, हमले से जुड़ी 3 PHOTOS...

आरोपियों से जान बचाकर भागते समय व्यवसायी सड़क पर गिर गया।

आरोपियों से जान बचाकर भागते समय व्यवसायी सड़क पर गिर गया।

सड़क पर गिरने के बाद भी आरोपी लगातार हमला करते रहे।

सड़क पर गिरने के बाद भी आरोपी लगातार हमला करते रहे।

आस-पास लोग खड़े रहे और बेखौफ आरोपी लाठी-डंडों से उसके हाथ-पैरों पर वार करते रहे।

आस-पास लोग खड़े रहे और बेखौफ आरोपी लाठी-डंडों से उसके हाथ-पैरों पर वार करते रहे।

व्यवसायी के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

व्यवसायी के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

जानकारी मिलते ही परिजन और कॉलोनी के लोग गंभीर रूप से घायल रिंकू को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। यह पूरी वारदात बापू कॉलोनी के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हमला करने वाले बदमाश इलाके में अवैध रूप से शराब बेचने (ब्लैक करने) का काम करते हैं। पीड़ित व्यवसायी रिंकू सिंह ने पहले इन्हें इलाके में अवैध शराब बेचने से मना किया था, जिससे आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी एक बार झगड़ा हो चुका था। बदमाशों ने बापू कॉलोनी में रिंकू को अकेला देखा और मौका पाकर उसका पीछा किया और घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया- देर रात शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा के साथ 6 से 7 बदमाशों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों की ओर से आज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।