सिरसा की सीडीएलयू में हॉस्टल समस्या व फीस बढ़ोतरी कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए छात्र व छात्राएं
सिरसा चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) में आज सोमवार को हॉस्टल समस्या और रि-इवैल्यूशन फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र-छात्राओं ने वीसी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया और फीस बढ़ोतरी के वापसी की मांग की। कुछ द
.
यह प्रदर्शन एबीवीपी के नेतृत्व में किया गया। एबीवीपी छात्रों ने बताया कि रि-इवैल्यूएशन की फीस वापस लेने के लिए वीसी ने समय मांगा है। एबीवीपी छात्रों ने बताया कि अभी जो पेपर हो रहे हैं, उन पेपरों पर छात्रों की रि-अपीयर निकाली जा रही है। जैसे कि हिन्दी या पंजाबी विषय का छात्र है ही नहीं, उनका रिजल्ट दिया जा रहा है। उनको ठीक करने के लिए कहा गया है।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो हड़ताल पर बैठेंगे। सोमवार सुबह 10 बजे छात्र-छात्राएं काफी संख्या में इकट्ठे होकर यूनिवर्सिटी परिसर से वीसी ऑफिस की ओर पहुंचे। उस समय वीसी नहीं मिले तो सभी छात्र गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद वीसी पहुंचे। करीब दो घंटों तक प्रदर्शन रखा और एक घंटे तक वीसी और वार्डन की छात्रों से बातचीत चली।

प्रशासनिक ब्लॉक के गेट पर प्रदर्शन करते हुए छात्र व छात्राएं।
मांगों पर तुरंत एक्शन लेने की जरूरत- सहमंत्री
एबीवीपी से प्रदेश सहमंत्री सुनील शास्त्री ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से यूनिवर्सिटी में छात्र सदस्यता अभियान चलाया जाता है। उस सदस्यता अभियान के दौरान कैंपस में जाकर छात्रों से बातचीत कर समस्या जानते हैं। इन समस्याओं पर यूनिवर्सिटी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ था। 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। कुछ मांगों पर तुरंत एक्शन की जरूरत थी।
जैसे यूनिवर्सिटी में छात्रावास के लिए ई-रिक्शा लागू करना। इस पर वीसी ने आज से लागू करने का आश्वासन दिया है। हॉस्टल की डाइट बढ़ाने की मांग थी, क्योंकि छात्रों से दोबारा पैसे लिए जाते हैं, उसे भी लागू कर दिया है। इसे लेकर वीसी ने सोमवार शाम 5 बजे दोबारा टाइम दिया है, जिसमें हॉस्टल वार्डन के मीटिंग कर फैसला लिया जाएगा।

वीसी कार्यालय के बाहर धरनारत छात्रों से बातचीत करते हुए वीसी प्रो. विजय कुमार।

छात्रों की मांगों को सुनते हुए वीसी।
कुत्ता-बिल्ली क्लास रूम में आकर बैठ जाते है
एबीवीपी छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में सफाई की बड़ी समस्या है। क्लास रूम में ही कुत्ता-बिल्ली आ जाते थे और वहां बैठकर छात्र को पढ़ना पड़ता है। उसके लिए वीसी ने बताया कि स्कैनर लगाया है। जिस पर शिकायत दर्ज करवाओ। उस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। शिकायत का समाधान न होने पर कंप्लेंट हेल्प नंबर भी जारी करने को कहा है।

वीसी कार्यालय का घेराव के दौरान प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राएं।
बाहरी युवक हॉस्टल के बाहर घूमते रहते हैं- छात्राएं
एबीवीपी छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के बाहर शाम के बाहर बाहरी युवक घूमते रहते हैं और कुछ के शराब के नशे में होने का शक रहता है। इससे छात्राओं के सुरक्षा का सवाल है। इस पर रोक लगाई जाए और उन युवकों की जांच कर कार्रवाई की जाए। गर्ल्स हॉस्टल के बाहरी ओर सिक्योरिटी कड़ी की जाए। इस पर वीसी ने कार्रवाई करने और सहयोग करने की अपील की है।