CG Bhilai Steel Plant: छत्तीसगढ़ का भिलाई स्टील प्लांट बेचने की खबरें झूठी, मैनेजमेंट ने किया खंडन

Published on 18 अक्टू॰ 2026

CG Bhilai Steel Plant:छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को मैनेजमेंट ने झूठा और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में इस तरह के दावे किए जा रहे थे। भिलाई स्टील प्लांट के मुताबिक, इस्पात मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने भी इन खबरों का खंडन किया है।

Some newspaper reports are speculating that the Government is preparing to sell the Bhilai Steel Plant. This claim is 𝙁𝘼𝙇𝙎𝙀❌.

कुछ समाचार पत्रों की रिपोर्ट्स में भिलाई स्टील प्लांट को बेचे जाने की आशंका जताई गई है। यह दावा गलत❌ है।

For authentic updates, follow the… pic.twitter.com/hI5hxhOX8z

— Ministry of Steel (@SteelMinIndia) October 17, 2026

BSP ने लोगों से की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

भिलाई स्टील प्लांट ने कर्मचारियों, हितधारकों और छत्तीसगढ़ के लोगों से अपील की है कि ऐसी अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे शेयर करें। किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करने को कहा गया है।

छत्तीसगढ़ की पहचान है भिलाई स्टील प्लांट

cg bhilai steel plant

भिलाई स्टील प्लांट ने कहा कि ये केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान और औद्योगिक विरासत का अहम हिस्सा है। इसकी स्थापना से अब तक इसने राज्य के विकास में योगदान दिया है। संयंत्र ने रोजगार के अवसर दिए हैं, सहायक उद्योगों को बढ़ावा दिया है और हजारों परिवारों की आजीविका में भूमिका निभाई है।

देश के स्टील क्षेत्र में भी अहम योगदान

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की प्रमुख इकाइयों में से एक है। यह देश के इस्पात क्षेत्र की प्रगति और भारत की औद्योगिक क्षमता को मजबूत करने में योगदान दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: DJ वाहन छुड़ाने थाने पहुंचे भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, TI से बदसलूकी और तोड़फोड़ का आरोप

आधिकारिक स्रोतों से जानकारी चेक करने की अपील

भिलाई स्टील प्लांट ने लोगों से सावधान रहने और किसी भी खबर की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से करने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि गलत जानकारी से कर्मचारियों, उनके परिवारों और छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच बेवजह भ्रम फैल सकता है।

लेखक