CG CM Press Confrence: रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 1 जुलाई 2026 से VB-G Ram G योजना (विकसित भारत जी रामजी योजना) लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह केवल रोजगार देने की योजना नहीं है, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने और लोगों की आजीविका बढ़ाने का बड़ा अभियान है। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष इस योजना के तहत करीब 6855 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/06/vbg-ram-g-2026-08-06-15-10-26.png)
15 अगस्त से शुरू होंगे तीन विशेष अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 अगस्त से 26 जनवरी तक योजना के तहत तीन विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पहला 'मेरी बेटी मेरा अभियान' होगा, जिसके तहत प्रदेश के 6671 स्कूलों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। दूसरा अभियान 'मोर गांव मोर पानी' होगा। इसके तहत 10,027 सूखे नलकूपों को रिचार्ज करने के लिए रिचार्ज वेल बनाए जाएंगे। इन अभियानों का उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाना और जल संरक्षण को मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें:MP Congress New General Secretary: अवधेश नायक कांग्रेस प्रदेश महासचिव नियुक्त, दतिया उपचुनाव जीत के बाद बड़ी जिम्मेदारी
मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और 318 तरह के विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में 6524 मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इस काम पर 391 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि VB-G Ram G योजना के तहत कुल 318 तरह के विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें 107 तरह के जल संरक्षण, 90 तरह के ग्रामीण विकास, 86 तरह के आजीविका बढ़ाने वाले कार्य और 35 तरह के जलवायु से जुड़े कार्य शामिल हैं। गांवों में पुस्तकालय, पशु चिकित्सालय और दूसरी जरूरी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ashutosh Tiwari Statement: BJP कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी, बोले- हार का दुख नहीं, अपनों की गड़बड़ी से ज्यादा पीड़ा
पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में पशुपालन के लिए जरूरी अधोसंरचना विकसित करने पर भी काम होगा। इससे ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि लोगों को अपने गांव में ही रोजगार मिले और गांव आर्थिक रूप से मजबूत बनें। योजना के जरिए आजीविका बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/06/cm-vishnu-2026-08-06-15-10-26.png)
यह भी पढ़ें: MP Congress: अवधेश नायक बने प्रदेश कांग्रेस महासचिव, नाराजगी दूर करने दतिया उपचुनाव से पहले नियुक्ति..
आपदा से बचाव और जल संरक्षण पर भी फोकस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि योजना में बाढ़, आग और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए भी कई काम किए जाएंगे। जल संरक्षण और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि VB-G Ram G योजना छत्तीसगढ़ के गांवों को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे रोजगार बढ़ेगा, बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें: दतिया में हार के बाद भोपाल BJP दफ्तर पहुंचे Ashutosh Tiwari, बोले— हार से ज्यादा अपनों ने दर्द दिया"