CG Cricket Ayush Pandey: छत्तीसगढ़ क्रिकेट (CG Cricket) के लिए बड़ी खबर है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे (CG Cricket Ayush Pandey) को ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में जगह मिली है। BCCI ने बुधवार को इंडिया-A की टीम का ऐलान किया।
ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ मिलेगा मौका
आयुष पांडे इंडिया-A टीम (India A Team) की मल्टी-डे स्क्वाड का हिस्सा होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला चार दिवसीय मुकाबला 22 से 25 सितंबर तक पुडुचेरी में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिति तिवारी और मैरी कॉम में हुई तीखी बहस, कैप्टेंसी टास्क में आसिफ-काजी भिड़े, घर में मचा जमकर हंगामा
लगातार दूसरी बार इंडिया-A में चयन
आयुष के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उनका इंडिया-A टीम में लगातार दूसरी बार चयन हुआ है। इससे पहले जून 2026 में श्रीलंका-A के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज में भी वह इंडिया-A टीम का हिस्सा रहे थे। अब ऑस्ट्रेलिया-A सीरीज (Australia A Series) में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Bhopal Bijli Office Rishwat: भोपाल के बिजली ऑफिस में AE और JE रिश्वत लेते गिरफ्तार, मीटर लगाने के बदले मांगे थे 20 हजार रुपये
रणजी में किया शानदार प्रदर्शन
आयुष पांडे ने पिछले रणजी सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 577 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले। मुंबई के खिलाफ खेली गई 183 रन की पारी भी काफी चर्चा में रही।
यह भी पढ़ें:CG Illegal Sand Transport: बंसल न्यूज की खबर के बाद जागा खनिज विभाग, दो रातों में 6 हाइवा जब्त
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी
इंडिया-A टीम में चयन के बाद आयुष के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी। चार दिवसीय मुकाबलों में आयुष पांडे (CG Cricket Ayush Pandey) को मजबूत ऑस्ट्रेलिया-A टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। इंडिया-A की मल्टी-डे टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान हैं।
छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटर आयुष पांडे को ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इंडिया-A की चार दिवसीय सीरीज के लिए चुना गया है। पहला मुकाबला 22 सितंबर से पुडुचेरी में खेला जाएगा।
आयुष पांडे को ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इंडिया-A टीम में जगह मिली। 22 सितंबर से पुडुचेरी में सीरीज शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: RTE पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब, हर स्कूल की आरक्षित सीटों का देना होगा हिसाब