CG Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CM विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त भारत का संकल्प पूरा हो चुका है। बस्तर के हर कोने में लोग स्वतंत्रता का उत्सव मना रहे हैं।
आपको बता दें इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में 17 टोलियों ने सलामी दी। इसमें BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियां शामिल हुईं। सबसे खास बात ये है कि इस बार की परेड में बिहार पुलिस की टोली भी शामिल हुई।
छत्तीसगढ़ में सीएम साय ने इस मौके पर 'मेरी बेटी, मेरा अभिमान' अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज से ये अभियान शुरू कर रहे हैं। इसमें 6 हजार से ज्यादा विद्यालयों में छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण होगा।
80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व माँ भारती की वंदना का दिन है। आज हम भारत माता के उन सभी महान सपूतों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन देश की एकता, अखण्डता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का है।
भारत का महान स्वतंत्रता संग्राम महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमर गाथा है।
स्वतंत्रता के इस पावन अवसर पर हम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर के संघर्ष को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। गेंद सिंह, धुरवा राव, यादव राव, वेंकट राव, डेबरी धुर, आयतु माहरा जैसे हमारे नायकों की स्मृति हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी।
परेड में ये ये टुकड़ियां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरुष-महिला पुलिस और जेल पुलिस, नगर सेना, NCC और घुड़सवार दल भी परेड का हिस्सा बने। परेड कमांडर IPS विमल कुमार पाठक, परेड कमांडर-2IC की जिम्मेदारी निशांत कुमार कुर्रे को मिली। घुड़सवारी दल और डॉग स्क्वायड की टीम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/15/cg-gariya-band-2026-08-15-11-03-49.jpg)
महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण.
बेमेतरा में परेड के दौरान बेहोश हुई रेड क्रॉस की कमांडर छात्रा /bansal-news/media/post_attachments/5e6cb01c-078.png)
बेमेतरा में 15 अगस्त के मुख्य समारोह के दौरान रेड क्रॉस की कमांडर छात्रा मंच के सामने बेहोश हो गई। छात्रा का नाम चांदनी ध्रुव बताया जा रहा है। पुलिस के जवान छात्रा को बोहोश हालात में जिला अस्पताल लेकर गए। पूरा मामला बेमेतरा बेसिक स्कूल मैदान का मामला का बताया जा रहा है।
कवर्धा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने शान से तिरंगा फहराया
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/15/cg-2026-08-15-11-10-56.jpg)
कवर्धा में जिला मुख्यालय कवर्धा में आज स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने शान से तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर जवानों की सलामी ली। समारोह स्थल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जवानों की कदमताल और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने माहौल को गौरवपूर्ण बना दिया।