CG Local Holiday 2026: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले (Rajnandgaon District) के लोगों के लिए स्थानीय अवकाश (Local Holiday) को लेकर बड़ी खबर है. जिला प्रशासन (District Administration) ने साल 2026 के लिए तीन स्थानीय छुट्टियों का ऐलान (Announcement of Local Holidays) किया है. कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन छुट्टियों के दौरान जिले के सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. स्थानीय अवकाश को लेकर डोंगरगढ़ तहसील के लिए अलग व्यवस्था रखी गई है. ऐसे में छुट्टी की तारीख से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके क्षेत्र में अवकाश लागू होगा या नहीं.
25 सितंबर को स्थानीय अवकाश
कलेक्टर (Collector) के आदेश के अनुसार 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के अवसर पर डोंगरगढ़ तहसील (Dongargarh Tehsil) को छोड़कर पूरे राजनांदगांव जिले में स्थानीय अवकाश (Local holiday) रहेगा. यानी राजनांदगांव जिले के अधिकांश हिस्सों में इस दिन सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. इससे पहले 5 सितंबर को गोविंदा उत्सव के मौके पर सिर्फ डोंगरगढ़ तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था.
दशहरा और भाई दूज पर भी छुट्टी
राजनांदगांव जिले में 2026 के लिए दो अन्य स्थानीय अवकाश भी घोषित किए गए हैं. 19 अक्टूबर को दशहरा (महाअष्टमी) और 11 नवंबर को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा. हालांकि, इन स्थानीय छुट्टियों का असर बैंकों और कोषालयों के कामकाज पर नहीं होगा. यानी इन संस्थानों में सामान्य कामकाज से जुड़े नियम अलग रहेंगे.
छत्तीसगढ़ में त्योहारों पर लंबी छुट्टियां
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, दशहरा और दीपावली के अलावा शीतकालीन अवकाश भी निर्धारित किया गया है. दशहरा और दीपावली के लिए 5-5 दिन की छुट्टी और शीतकालीन अवकाश के लिए भी 5 दिन निर्धारित किए गए हैं. इस तरह प्रदेश के सरकारी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में इन तीनों अवकाशों को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टी रहेगी.
ये भी पढ़ें: Rajan Singh Ahirwar Video: वकील से मारपीट मामले में सामने आया TI राजन सिंह का वीडियो, बोले- सत्य सूर्य के समान, सच्चाई सामने आएगी
राजनांदगांव में 2026 के स्थानीय अवकाश
5 सितंबर: गोविंदा उत्सव — केवल डोंगरगढ़ तहसील
25 सितंबर: अनंत चतुर्दशी — डोंगरगढ़ को छोड़कर पूरा जिला
19 अक्टूबर: दशहरा (महाअष्टमी) — पूरा राजनांदगांव जिला
11 नवंबर: भाई दूज (दीपावली) — पूरा राजनांदगांव जिला
ये भी पढ़ें:CG Winter Flight Schedule: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी की फ्लाइट जल्द
लेखक
![]()