CG NSUI District Presidents Appointed: छत्तीसगढ़ में 5 एनएसयूआई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, मिरानी को बिलासपुर सिटी- क्षत्री को ग्रामीण की जिम्मेदारी

Published on 21 अग॰ 2026

CG NSUI District Presidents Appointed: छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव की तैयारियों के बीच  NSUI संगठन में बदलाव किया गया है। संगठन ने चुनाव कराए बिना बिलासपुर समेत पांच जिलों में नए जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है।

इस बार जिला अध्यक्षों का चयन चुनाव से नहीं, बल्कि संगठन के स्तर पर किया गया है। इसके तहत नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी रंजेश सिंह क्षत्री और बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी समर्थ मिरानी को दी गई है।

5 जिलों में नए NSUI अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशंसा पर 20 अगस्त को रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय से नियुक्ति आदेश जारी किया गया। इसके तहत मुंगेली, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बिलासपुर ग्रामीण और बिलासपुर शहर में नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।

CG NSUI District Presidents Appointed

 नेता यूथ कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुटे

इन दिनों कांग्रेस नेता यूथ कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और अपने समर्थकों को जिताने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच NSUI में अचानक हुई इन नियुक्तियों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं।

छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाने के निर्देश

प्रदेश नेतृत्व ने नए जिला अध्यक्षों से NSUI की नीतियों और नियमों के अनुसार कार्य करने को कहा है। उन्हें छात्रों के हितों के लिए आवाज उठाने, संगठन को मजबूत करने और छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उनसे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम करने की उम्मीद जताई है।

क्षत्री पर ग्रामीण में संगठन को सक्रिय करने की चुनौती

रंजेश सिंह क्षत्री को बिलासपुर ग्रामीण NSUI का अध्यक्ष बनाया गया है। उन पर ग्रामीण क्षेत्र में NSUI को और मजबूत और सक्रिय करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्हें संगठन का विस्तार करने के साथ कॉलेजों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रथमिकता से उठाना होगा।

इसके साथ ही छात्र हितों को लेकर आंदोलन और दूसरी गतिविधियों को भी तेज करना उनकी प्राथमिकता होगी।

ये खबर भी पढ़ें: MP Samvida Employees: मध्यप्रदेश में 2.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेच्युटी-अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, संगठन बोले- 3 साल हो गए, कब तक इंतजार ?

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल