CG Teacher Exam Date 2026: 6,812 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा की तारीखें जारी, जानें कब-कब होंगे एग्जाम

Published on 25 सित॰ 2026

CG Teacher Exam Date 2026: 6,812 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा की तारीखें जारी, जानें कब-कब होंगे एग्जाम

CG Teacher Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सरकारी स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) चल रही है।

New Update

ChatGPT Image

CG Teacher Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सरकारी स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) चल रही है। कुल 6,812 शिक्षकीय पदों  (Teaching Positions) पर भर्ती की जाएगी। इनमें 5 हजार नियमित पद हैं, जिन पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Recruitment Exam) कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय  (Directorate of Public Instruction) के अनुसार, नियमित भर्ती में सहायक शिक्षक के 2,292 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद, शिक्षक के 1,654 पद और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं। इन पदों में ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद हैं।

कब-कब होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा?

भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक:

सहायक शिक्षक: 11 अक्टूबर 2026 

शिक्षक: 25 अक्टूबर 2026 

व्याख्याता: 29 नवंबर 2026 

सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला):परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं

सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, व्याख्याता पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 25 September: सिक्किम में भारी बारिश के बाद बड़ा भूस्खलन, रिंबी गांव में कई घर और सरकारी क्वार्टर बहे

सरकारी स्कूलों के अलावा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1,812 संविदा शिक्षकीय पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इन पदों की भर्ती अधिसूचना सितंबर में जारी की जा रही है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होने की तैयारी है।

कुल 6,812 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए छत्तीसगढ़ के सरकारी और उत्कृष्ट विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन कर स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाना और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें: MP TET 2026 : एमपी में 48 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, TET के बाद 30 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ

लेखक