CG Weather Today: छत्तीसगढ़ का आज का मौसम के अनुसार 20 सितंबर की सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain Forecast) होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र ने 18 सितंबर को जारी बुलेटिन में 20 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया था। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (Thunderstorm Alert) की भी संभावना बताई गई है।
/bansal-news/media/post_attachments/f4443f88-425.png)
कई इलाकों में बारिश का असर
छत्तीसगढ़ (CG Weather Today) में 20 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ा हुआ नजर आ सकता है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह के समय बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश होने की स्थिति बन सकती है। लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग पर भड़के सलमान खान, शर्ट उतारकर दिया जवाब, बोले- ‘पहले अपने आप को देखो’
22 सितंबर को भारी बारिश के आसार
(CG Weather Today) अगले दिनों के पूर्वानुमान में 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। इसके बाद 23 और 24 सितंबर को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
यह भी पढ़ें: Janjgir Champa Lightning Accident: जांजगीर-चांपा में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 की मौत, बारिश से बचने रुके थे ग्रामीण, 3 घायल
तापमान में बाद में गिरावट
तापमान दृष्टिकोण रिपोर्ट के अनुसार (CG Weather Today) अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। 18 सितंबर को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: PDA Rath Yatra: PDA रथ यात्रा पर रवि किशन का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘P’ का मतलब परिवारवाद, पंडित नहीं
रायपुर में भी बारिश की संभावना
(CG Weather Today) मौसम के तहत रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए बादल छाए रहने और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जारी किया था। वहीं मेघगर्जन और बिजली के दौरान सुरक्षित पक्के स्थान पर रहने तथा पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी गई है।
/bansal-news/media/post_attachments/637e0caf-9c6.png)
यह भी पढ़ें: Kashi Vishwanath Mandir SDM Case: काशी विश्वनाथ मंदिर में SDM शम्भू शरण सिंह पर अभद्रता, जातिसूचक शब्द और मारपीट के आरोप, दर्ज होगा केस