CG Weather Today: कल से बढ़ेगी बारिश, कई जगह बरसेंगे बादल, 22-24 सितंबर तक भारी बारिश के आसार

Published on 19 सित॰ 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बारिश (Chhattisgarh Rain) की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के 18 सितंबर के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। 19 सितंबर से बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्रदेश में मौसमी बारिश फिलहाल सामान्य से 6 प्रतिशत कम है।

19 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

(CG Weather Today)19 सितंबर को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rain) हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (Thunderstorm) की संभावना है। 20 सितंबर को भी अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है और एक-दो जगह भारी बारिश होने के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: RPF Foundation Day 2026: रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

21 और 22 सितंबर को बारिश के साथ अलर्ट

21 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है (CG Weather Today)। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। वहीं 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना जताई गई है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अमन गांधी ने कनिका के चेहरे पर किया कमेंट, कॉस्मेटिक सर्जरी और जेनियोप्लास्टी का किया जिक्र

23-24 सितंबर तक जारी रह सकता है दौर

(CG Weather Today) 23 और 24 सितंबर के लिए भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दोनों दिनों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। रायपुर में अगले 24 घंटे आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क के बीच छिड़ा विवाद, ‘गंजी गुड़िया’ और ‘चमची’ कमेंट पर हंगामा

मौसम बदलने के पीछे क्या है वजह

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी थाईलैंड के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) 18 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर पहुंच सकता है। 

इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम के (CG Weather Today) आसपास वहां निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद सिस्टम के अगले 3-4 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने के संकेत हैं। इसी वजह से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Mahasamund Principal Suspend:  प्राचार्य समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड, DPI ने की कार्रवाई