ChatGPT नहीं चल रहा? Gemini और Claude भी हुए डाउन, यूजर्स बेहाल

Published on 3 सित॰ 2026

ChatGPT नहीं चल रहा? Gemini और Claude भी हुए डाउन, यूजर्स बेहाल

चार्जजीपीटी.Image Credit source: Image Credit source: Cheng Xin/Getty Images

OpenAI के ChatGPT, Google Gemini और Anthropic के Claude समेत कई बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म की सेवाओं में गुरुवार को बड़ी रुकावट सामने आई. इससे दुनिया भर में हजारों यूजर्स प्रभावित हुए. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, इस व्यवधान का असर Grok और Amazon Web Services (AWS) पर भी पड़ा.

Downdetector के डेटा के अनुसार, शाम से ही AI प्लेटफॉर्म्स में आउटेज की शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं. यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस न होने, AI रिस्पॉन्स जेनरेट नहीं होने और इंटरनल सर्वर एरर जैसी समस्याओं की शिकायत की.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI के स्टेटस पेज ने ChatGPT और Codex में आई दिक्कत की पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि एरर की संख्या बढ़ी थी और वह रिकवरी की प्रक्रिया की निगरानी कर रही थी. वहीं, Anthropic ने भी अपने AI प्लेटफॉर्म Claude में बढ़े हुए एरर की जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, Claude Mythos 5.1, Claude Fable 5.1 और Claude Opus 5 के रिक्वेस्ट में बढ़ी हुई त्रुटियों के कारण का पता लगा लिया गया है और इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है.

जानें माइक्रोसॉफ्ट में क्या कहा

माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू में कहा था कि उसने अपनी क्लाउड-बेस्ड ईमेल और कैलेंडर सर्विस, एक्सचेंज ऑनलाइन में ऑथेंटिकेशन और प्रोटोकॉल कनेक्टिविटी से जुड़े एक आम फेलियर पैटर्न की पहचान की है. कंपनी ने बाद में पता लगाया कि यह रुकावट एक्सचेंज ऑनलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के अंदर कई इंटरनल सर्विसेज़ द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कोर ऑथेंटिकेशन कॉन्फिगरेशन से जुड़ी एक समस्या की वजह से हुई थी.

माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरों ने प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के उपाय बढ़ाने से पहले अलग-अलग सर्वर पर मैन्युअल टेस्ट किए. कंपनी ने एक अपडेट में कहा, “जैसे-जैसे हमारे बचाव के उपाय लागू हो रहे हैं, हम सर्विस में धीरे-धीरे सुधार देख रहे हैं.” इसने चेतावनी दी कि रिकवरी की कोशिशें जारी रहने तक यूज़र्स को अलग-अलग लेवल की रुकावट और ईमेल में देरी का सामना करना पड़ सकता है.

हजारों यूजर्स हुए बेहाल

माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी कहा कि ऑथेंटिकेशन की समस्या ने एक्सचेंज ऑनलाइन के अलावा दूसरी सर्विसेज़ पर भी असर डाला. रिपोर्ट्स से पता चला कि वनड्राइव फॉर बिजनेस, शेयरपॉइंट ऑनलाइन, टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट परव्यू और माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर XDR उन सर्विसेज में से थीं जिनमें रुकावट आ रही थी.

आउटेज-मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने रुकावट के पीक पर हजारों यूजर रिपोर्ट रिकॉर्ड कीं, हालांकि इसके आंकड़े यूजर्स द्वारा सबमिट की गई रिपोर्ट को दिखाते हैं और प्रभावित कुल लोगों की संख्या को नहीं दिखाते हैं.

ये भी पढ़ें-AIUser Guide :AIयूज़ करने वाले जान लें 5 बातें…वरना होगी मुसीबत!

अजय विद्यार्थी

अजय विद्यार्थी

कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन. प्रभात खबर में बतौर सीनियर न्यूज़ एडिटर काम किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग और एडिटिंग में करीब 20 सालों से ज्यादा का अनुभव. राजस्थान पत्रिका में चीफ रिपोर्टर रहने के दौरान कई ऐसी स्टोरी की, जिन्हें सराहा गया.

Read More

google button