Rahul Gandhi's Chhatron Ki Goonj event in Indore: छात्रों की गूंज कार्यक्रम आज, Gen-Z युवाओं से आमने-सामने संवाद करेंगे Rahul Gandhi, देंगे इन सवालों के जवाब
Chhatron Ki Goonj event: छात्रों की गूंज कार्यक्रम आज, Gen-Z युवाओं से आमने-सामने संवाद करेंगे Rahul Gandhi, देंगे इन सवालों के जवाब /image: Social Media
Modified Date: September 19, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: September 19, 2026 11:10 am IST
HIGHLIGHTS
- आज इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’
- GEN-Z से राहुल का सीधा संवाद
- शिक्षा-रोजगार पर होंगे सवाल
इंदौर: Rahul Gandhi’s Chhatron Ki Goonj event in Indore इंदौर में आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचेंगे। करीब सात घंटे के इंदौर दौरे के दौरान राहुल गांधी सीधे GEN-Z युवाओं से संवाद करेंगे। शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के सवालों का जवाब भी देंगे।
इन सवालों का जवाब देंगे राहुल गांधी (Rahul Gandhi Gen Z)
राहुल गांधी आज दोपहर करीब 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से राहुल गांधी होटल रेडिसन जाएंगे, जहां करीब दो घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे वे होटल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। रीजनल पार्क के सामने IDA ग्राउंड पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी GEN-Z युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के सवाल लिए जाएंगे और राहुल गांधी इन सवालों का जवाब देंगे।
कांग्रेस का दावा, करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं (Rahul Gandhi Student Interaction)
कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं और बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर में पहली बार ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहीं देशभर में यह इस कार्यक्रम का पांचवां आयोजन है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
‘झूठ की गूंज’ पोस्टर को लेकर गरमाई सियासत
Rahul Gandhi’s Chhatron Ki Goonj event in Indore वहीं दौरे से पहले इंदौर में राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगाए जाने को लेकर भी सियासत गरमा गई है। ‘छात्रों की गूंज’ की जगह पोस्टरों में ‘झूठ की गूंज’ लिखा गया है। ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Junior Doctor Strike: छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, प्रदेशभर के अस्पतालों में लटकेगा ताला! जानिए क्या है एसोसिएशन की मांगे?
- Raipur ChakuBaji News: रायपुर में फिर खूनी खेल, झांकी से लौट रहे दो युवकों को चाकुओं से गोदा, इलाके में सनसनी
- Pakistan Mosque Attack: जुमे की नमाज पढ़ रहे थे लोग, तभी आया मौत का मंजर, कई पुलिसकर्मियों समेत 21 की दर्दनाक मौत…मस्जिद में मची चीख-पुकार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम कब और कहां होगा?
उत्तर: राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर के भारत जोड़ो मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न 2: कार्यक्रम में राहुल गांधी किन मुद्दों पर छात्रों से संवाद करेंगे?
उत्तर: कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर छात्रों से संवाद प्रस्तावित है।
प्रश्न 3: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का यह कौन-सा संस्करण है?
उत्तर: इंदौर में होने वाला कार्यक्रम इस पहल का पांचवां आयोजन है। इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कार्यक्रम हो चुके हैं।
प्रश्न 4: कार्यक्रम के लिए कितने छात्रों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया है?
उत्तर: कांग्रेस ने करीब 2 लाख छात्रों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.