SSC CPO 2026 changes : एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 के लिए ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 1871 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
SSC CPO 2026 changes : एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 के लिए ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 1871 पदों पर भर्ती निकाली गई है। दिल्ली पुलिस में एसआई पुरुष के 205, एसआई महिला के 112 जबकि सीएपीएफ के 1320 पद शामिल हैं। CISF में सब इंस्पेक्टर फायर के 234 पदों पर भर्ती होगी। सीपीओ भर्ती में जहां इस बार CISF सब इंस्पेक्टर फायर का नया पद जुड़ा है वहीं इस बार एसएससी ने बीते वर्षों की तुलना में कम वैकेंसी निकाली गई है। इस बार कुल वैकेंसी घटकर लगभग 1,870 ही रह गई हैं, जो पिछली बार 3000 से 4000 हुआ करती थी।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 है। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक का मौका मिलेगा। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। इसका ऐलान बाद में होगा।
इस बार हुए 5 बड़े बदलाव
वैकेंसी घटी- इस बार कुल टेंटेटिव वैकेंसी घटकर लगभग 1,870 ही रह गई हैं जो पिछले सालों में 3 से 4 हजार रहा करती थी।
2. पेपर-I में बदलाव
पेपर-I में बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले साल तक पेपर-I में कुल 200 प्रश्न (200 अंक) थे तथा परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। जबकि 2026 की भर्ती में पेपर-I प्रश्नों की संख्या घटाकर 100 प्रश्न (100 अंक) कर दी गई है (रीजनिंग 25, GK 25, गणित 25, अंग्रेजी 25) और समय 2 से घटाकर 1 घंटा (प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर) कर दिया गया है।
ias
3. पेपर-II में बदलाव
पेपर-II में भी बदलाव हुआ है। पहले पेपर-II 'अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रीहेंशन का टेस्ट होता था, जिसमें 200 प्रश्न (200 अंक) और 2 घंटे का समय दिया जाता था। अब 2026 में पेपर-II का पैटर्न बदल दिया गया है। अब इसमें 4 विषय शामिल हैं - रीजनिंग (20 प्रश्न, 40 अंक), GK (20 प्रश्न, 40 अंक), गणित (20 प्रश्न, 40 अंiasक) तथा अंग्रेजी (40 प्रश्न, 80 अंक)। कुल 100 प्रश्न (200 अंक) होंगे और समय घटाकर 1 घंटा कर दिया गया है।
4. नेगेटिव मार्किंग - पहले पेपर-I और पेपर-II दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते थे। अब पेपर-I में 0.25 अंक काटे जाएंगे, जबकि पेपर-II में गलत उत्तर पर 0.50 अंक का ऋणात्मक अंकन लागू होगा।
5. सीपीओ भर्ती में इस बार CISF सब इंस्पेक्टर फायर का नया पद जुड़ा है। CISF सब इंस्पेक्टर के 234 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता अलग मांगी गई है।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता (30.09.2026 तक):
दिल्ली पुलिस एवं CAPFs सब-इंस्पेक्टर पद : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
CISF सब-इंस्पेक्टर (फायर) पद के लिए: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) के साथ विज्ञान स्नातक (B.Sc.) अथवा 10वीं पास के साथ मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, केमिकल, माइनिंग, एयरोनॉटिकल या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा।
दिल्ली पुलिस SI (केवल पुरुष): शारीरिक परीक्षण (PET/PST) की तिथि पर LMV (मोटर साइकिल और कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
ias
आयु सीमा (01.08.2026 को):
सामान्य SI पदों के लिए: 20 से 25 वर्ष (जन्म 02 अगस्त 2001 से 01 अगस्त 2006 के बीच होना चाहिए)।
CISF SI (फायर) : 18 से 30 वर्ष (जन्म 02 अगस्त 1996 से 01 अगस्त 2008 के बीच)।
आयु सीमा में छूट: एससी व एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है।