देश
- Edited by: मोनू झा
- Updated Aug 6, 2026, 06:21 PM IST
CJP National Working Committee: जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
![]()
जंतर-मंतर आंदोलन की सफलता के बाद CJP का विस्तार (फाइल फोटो)
Photo :
PTI
CJP National Working Committee: जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए युवा आंदोलन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में एक नई पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) चर्चा का केंद्र बन गई है। इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने इस आंदोलन को देश के युवाओं की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी के आगामी राजनीतिक एजेंडे और राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Working Committee) का ऐलान भी कर दिया है।
छत्रपति संभाजीनगर से जारी इस सूची के अनुसार अभिजीत दिपके को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उनके साथ आशुतोष रांका और सौरव दास सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए अजिनक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी और दीपक बालियान को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

CJP National Working Committee.
किसे मिली क्या जिम्मेदारी
- राष्ट्रीय सचिव: आफरीन नवाज
- मीडिया प्रमुख: विजय रेड्डी मल्लांगी (दक्षिण जोन प्रभारी)
- लीगल सेल: रत्ना सिंह
- रिसर्च एवं पॉलिसी: वैष्णवी गौर
- तकनीकी प्रमुख: रोहन देशपांडे
- फाइनेंस एवं वेस्ट जोन: योगेश इंगले
- नॉर्थ जोन: दीपक बालियान
- ईस्ट एवं नॉर्थ-ईस्ट जोन: अंकित भारद्वाज
CJP आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों से प्रभावित
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज कहा कि 25 जुलाई का आंदोलन इस बात का सबूत है कि जनता के भीतर से डर खत्म हो चुका है और युवा अब सरकार से सवाल पूछने का साहस रखते हैं। दिपके ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों और संवैधानिक मूल्यों से प्रेरित है।
आने वाले छह महीनों में पार्टी भारत भर में राज्य समन्वय समितियों, लोकसभा और शहर स्तर पर अपनी इकाइयां स्थापित करेगी ताकि जनता की आवाज को और बुलंद किया जा सके।
![]()
मोनू झाauthor
मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article