रेवाडी4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रेवाड़ी में मंत्री नरबीर सिंह के गांव में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के लिए 'भावी सीएम' के नारे लगाते समर्थक।
BJP में रेवाड़ी AIIMS के श्रेय को लेकर शुरू हुई कन्ट्रोवर्सी मंत्री आरती राव के सीएम बनने के नारों तक पहुंच गई। पिता राव इंद्रजीत के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले मंत्री राव नरबीर के पैतृक गांव बूढ़पुर में आरती राव का भव्य स्वागत हुआ।
यहां समर्थकों ने ‘भावी मुख्यमंत्री आरती राव’ के नारे लगाए। इस पर आरती राव ने कहा, लंबी पारी खेलने आई हूं। फ्यूचर में कोई मौका मिलता है तो उस पर खरा उतरूंगी। हालांकि इसे उन्होंने किस्मत से जुड़ा विषय बताया।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं। 1987 में अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने राव इंद्रजीत को हराया था।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव पर फूल बरसातीं गांव की महिलाएं।
मंत्री नरबीर के गांव में क्या बोलीं आरती राव:-
लंबी पारी के लिए राजनीति में आई: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव रेवाड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रशांत सनी यादव के घर शनिवार को चाय के प्रोग्राम में आई थीं। भावी मुख्यमंत्री के नारों पर उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर अभी शुरू हुआ है और वह खुद भी चीजें सीख रही हैं। वह राजनीति में लंबी पारी के लिए आई हैं। पार्टी भविष्य में कोई जिम्मेदारी देती है तो उसे पूरी मेहनत से निभाएंगी।
‘राव साहब की बेटी है, काम नहीं करेगी’: आरती राव ने कहा कि राजनीति में आने के बाद उन्हें सुनना पड़ा कि वह बड़े घराने से हैं, काम नहीं करेंगी और घर बैठकर कॉफी पिएंगी। उन्होंने बताया कि वह 18 साल तक भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा रही हैं। 45 डिग्री तापमान में भी शूटिंग की है। तब उनका लक्ष्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना था।
टिकट नहीं मिला, पार्टी के लिए मांगे वोट: आरती राव ने कहा कि उन्होंने 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव का टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने भाजपा के लिए काम किया और पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे। राजनीति में समय और किस्मत का भी महत्व है। बाद में उन्हें टिकट मिला, वह विधायक बनीं और अब मंत्री के तौर पर काम कर रही हैं।
रेवाड़ी से फ्यूचर पॉलिट्क्स: रेवाड़ी से भविष्य की राजनीति को लेकर आरती राव ने कहा कि यह वक्त बताएगा। फिलहाल वह अटेली की विधायक हैं और मंत्री के तौर पर पूरे प्रदेश के लोगों की सेवा कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें जितना काम किया जाए, उतना कम है। लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है।

आरती राव को गांव की महिलाओं ने पगड़ी पहनाई।
नायब सैनी को बताया फुल टाइम सीएम
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘पार्ट टाइम मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ‘फुल टाइम मुख्यमंत्री’ हैं। उन्होंने कहा, मेरा राजनीतिक सफर अभी नया है और वह लगातार सीख रही हैं।

ढोल-नगाड़े से उनका स्वागत किया गया।
राव इंद्रजीत को हराकर जीते थे पहला चुनाव
राव नरबीर और राव इंद्रजीत दोनों भाजपा में हैं, लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पुरानी है। 1987 में जाटूसाना विधानसभा सीट पर राव नरबीर ने राव इंद्रजीत को हराकर चुनाव जीता था। करीब 10 महीने पहले एक चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि नरबीर भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में रहा है।
इस पर पलटवार करते हुए मंत्री नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- मेरा तो राजनीतिक जीवन ही राव इंद्रजीत को हरा कर शुरू हुआ है। तब मैं 26 साल का था।
दोनों का बड़ा सियासी बैकग्राउंड
राव इंद्रजीत के पिता राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री बने थे। उनकी गिनती इंदिरा गांधी के करीबियों में होती थी। उन्होंने अपनी हरियाणा विशाल पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था। राव इंद्रजीत उन्हीं की सियासी लीगेसी को बढ़ा रहे हैं। राव इंद्रजीत 6 बार के सांसद हैं।
दूसरी तरफ राव नरबीर के दादा राव मोहर सिंह आजादी से पहले MLC रहे हैं। उनके पिता महाबीर सिंह मंत्री रहे। राव नरबीर खुद 4 बार विधायक बने हैं और चारों बार मंत्री बने। वह जाटूसाना, सोहना और बादशाहपुर से विधायक बने हैं।
------------
यह खबर भी पढ़ें…
रेवाड़ी AIIMS शुरू होने से पहले BJP में कन्ट्रोवर्सी:मंत्री आरती बोलीं- इसका श्रेय राव साहब को; पूर्व मंत्री का जवाब- खट्टर की बड़ी भूमिका

रेवाड़ी के माजरा स्थित AIIMS के श्रेय को लेकर BJP फिर कन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। नवंबर में संभावित OPD सेवाएं शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इसके निर्माण का श्रेय अपने पिता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दिया तो पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पलटवार कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद ESIC में बिगड़ी लेडी-डॉक्टर की तबीयत: समय पर नहीं मिला इलाज, ब्लिंकिट से मंगाना पड़ा सर्वाइकल हार्ड कॉलर, निजी एम्बुलेंस बुलानी पड़ी

- कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक रेप केस, बच्ची बोली- लड़के ने बिस्किट दिया: कहा- गंदा भैया वॉशरूम में परेशान करता था; काउंसलर को स्कूल की घटना बताई
0:29- कॉपी लिंक
शेयर
कुरुक्षेत्र में DSP के आश्वासन पर खुला जाम: 7 घंटे चौक पर रखा शव, मंगलवार तक अंतिम संस्कार नहीं; गिरफ्तारी नहीं हुई तो घेरेंगे थाना
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में सरकारी कॉलेज टीचर्स को बड़ी सौगात: अब 'रूरल सर्विस' की शर्त से 1 साल की छूट, CAS वालों का हो सकेगा प्रमोशन
- कॉपी लिंक
शेयर