CM की समीक्षा से पहले स्कूल शिक्षा विभाग की कार्रवाई: संभागों में 587, संचालनालय में 31 पद भरे; एक दिन में 618 अनुकंपा नियुक्ति दीं - Bhopal News

Published on 23 सित॰ 2026

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभिषेक सिंह। - Dainik Bhaskar

आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभिषेक सिंह।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामलों की समीक्षा से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने एक दिन में 618 कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी किए हैं।

इनमें प्रदेश के अलग-अलग संभागों में रिक्त 587 और लोक शिक्षण संचालनालय में रिक्त 31 पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां सहायक ग्रेड-3 (लिपिक) के पद पर की गई हैं। यह प्रक्रिया 22 और 23 सितंबर के बीच पूरी की गई। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द जॉइनिंग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

CM की समीक्षा से पहले जुटाई रिक्त पदों की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर में अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामलों की समीक्षा करने वाले हैं। इससे पहले आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने विभाग के संयुक्त संचालकों को भोपाल बुलाकर संभागवार रिक्त पदों की जानकारी ली। इनमें वे पद शामिल थे, जो सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारियों के सहायक ग्रेड-2 पद पर प्रमोशन के बाद रिक्त हुए थे।

जानकारी में प्रदेशभर के संभागों में 587 और लोक शिक्षण संचालनालय में 31 पद रिक्त मिले। इसके बाद आयुक्त ने संयुक्त संचालकों को निर्देश दिए कि इन पदों पर वर्षों से पेंडिंग अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों की पात्रता की जांच कर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं।

मंगलवार शाम से आधी रात तक चली प्रक्रिया

बताया गया है कि कुछ अधिकारियों की ओर से मामले में टालमटोल की कोशिश की गई। इसके बाद आयुक्त ने 22 सितंबर को ही नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए। उनकी सख्ती के बाद मंगलवार शाम से देर रात तक दस्तावेजों की छानबीन और नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया चलती रही।

इसके बाद 618 पात्र आवेदकों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी किए गए। इनमें लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के परिजन शामिल हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • पेंशनर्स को एरियर्स न देने कोर्ट जाएगी जाएगी सरकार: फाइनेंस ने सभी विभागों को स्थगन लेने कहा, 32 माह और 27 माह के पेंडिंग हैं

    फाइनेंस ने सभी विभागों को स्थगन लेने कहा, 32 माह और 27 माह के पेंडिंग हैं|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेंजर, डिप्टी रेंजर, वनपाल और वनरक्षक को राहत: वन मुख्यालय ने ई-अटेंडेंस की बाध्यता से किया मुक्त, बाकी अधिकारी-कर्मचारी को लगाना होगा

    वन मुख्यालय ने ई-अटेंडेंस की बाध्यता से किया मुक्त, बाकी अधिकारी-कर्मचारी को लगाना होगा|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 6 हजार वोकेशनल ट्रेनर्स आंदोलन की तैयारी में: विभाग और अधिकारियों के साथ पत्राचार रोकने पर नाराजगी, पूरा मानदेय नहीं देने का आरोप

    विभाग और अधिकारियों के साथ पत्राचार रोकने पर नाराजगी, पूरा मानदेय नहीं देने का आरोप|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बेंगलुरु में MP को मिले 1200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: CM ने उद्योगपतियों से किया वन-टू-वन, कहा- जमीन सरकार उपलब्ध कराएगी

    CM ने उद्योगपतियों से किया वन-टू-वन, कहा- जमीन सरकार उपलब्ध कराएगी|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर