CM Mohan Yadav: भोपाल के व्यापारियों-रहवासियों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल होगा, CM बोले- बेहतर समाधान निकालेंगे

Published on 4 सित॰ 2026

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश की राजधानी में व्यापारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चल रहे मामले पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है और सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करेगी।

 राज्य सरकार व्यापारियों (Bhopal Traders protest) की वर्षों पुरानी समस्या का बेहतर समाधान निकालने का हर संभव प्रयास करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी। 

MP में व्यापारियों और रहवासियों की समस्या पर Supreme Court में पक्ष रखेगी सरकार, CM Mohan Yadav ने दिया भरोसा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। राज्य… pic.twitter.com/JFDz9S5U0e

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 4, 2026

भोपाल की कठिनाइयों को लकर SC में केस फाइल करेंगे

सीएम मोहन यादव ने 4 सितंबर को मीडिया से कहा कि पर्वों और त्योहारों के बीच हम अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं। भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court)  के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पुरानी समस्या है, बेहतर समाधन निकालेंगे

 सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

CM Mohan Yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के परिसर में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर आंवले का पौधा लगाया।

तीर्थस्थल बनेगा जनापाव (Janapav)

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही, आज कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती भी है। आज मैं जानापाव जा रहा हूं, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

खबर भी पढ़ें: MP Weather Update: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर सहित 28 जिलों में भारी बारिश के आसार, इस सीजन 29.18 इंच पानी बरसा, जानें अपने जिले का मौसम

देवस्थानों पर विशेष ध्यान

सीएम मोहन यादव ने कहा कि देवस्थानों के विकास से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के प्रति एक नया वातावरण बना है। वर्ष 2022 तक जहां उज्जैन में लगभग 60-70 लाख श्रद्धालु एवं पर्यटक आते थे, वहीं आज यह संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। ताकि, वहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़े, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और इन क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

खबर भी पढ़ें: Bhopal Guest Teachers Protest: भोपाल में शिक्षक दिवस पर अतिथि शिक्षकों की जंगी प्रदर्शन की तैयारी, बोले- सरकार की घोषणाएं 3 साल बाद भी पूरी नहीं