हिसार11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार का नागरिक अस्पताल और सीएमओ डॉ. सपना गहलावत।
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरकार ने हिसार की सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत सहित जिले के 8 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और उप-सिविल सर्जनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है।
यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा (दंड तथा अपील) नियम, 2016 के नियम-8 के तहत की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से महानिदेशक को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
सरकारी आदेश के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों को सार्थक टीम की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। अधिकारियों ने न तो उन नोटिसों का संतोषजनक जवाब दिया और न ही अपने काम के प्रति संजीदगी दिखाई। वहीं इस बारे में सीएमओ डॉ. सपना गहलावत से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

अब इन 3 प्वांट्स पर वर्किंग करेगा
15 दिन की डेडलाइन: स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आदेश दिया है कि अगले 15 दिनों के अंदर इन सभी 8 डॉक्टरों के खिलाफ आरोप पत्र का एक ड्राफ्ट (कच्चा मसौदा) तैयार किया जाए।
कानूनी जांच: इस ड्राफ्ट को विभाग के सरकारी वकील (विभागीय एडीए) से कानूनी तौर पर चेक करवाया जाएगा, ताकि डॉक्टरों के खिलाफ लगाए गए आरोप कानूनी रूप से मजबूत हों।
सबूत जुटाना: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के डायरेक्टर से कहा गया है कि इन डॉक्टरों की लापरवाही से जुड़े जितने भी कागजात, फाइलें या सबूत हैं, उन्हें तुरंत हेड ऑफिस (महानिदेशक कार्यालय) भेजा जाए ताकि केस मजबूत रहे।
.
खबरें और भी हैं...
JJP-INLD में कॉकरोच पार्टी को समर्थन देने की होड़: अर्जुन चौटाला से पहले ही जंतर-मंतर पहुंचे दुष्यंत-दिग्विजय; कॉकरोच MLA कहने पर उड़ाया था मजाक
0:55- कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक के किसान के बेटे ने NEET में शानदार प्रदर्शन: रितेश ने हासिल की ऑल इंडिया 476वीं रैंक; जिले में टॉप
1:00- कॉपी लिंक
शेयर
जींद में सिलेंडर ब्लास्ट, जिंदा जली युवती: धमाके से तीन मंजिला मकान की छत उड़ी, 2 KM तक गई आवाज; रिश्ते की बात चल रही थी
1:11- कॉपी लिंक
शेयर
फतेहाबाद में स्टूडेंट्स की भाषा और मैथ होंगे मजबूत: 40 स्कूलों में चलेगा निपुण हरियाणा मिशन प्रोजेक्ट; लाडो लक्ष्मी योजना की होगी वेरिफिकेशन
0:21- कॉपी लिंक
शेयर