बलेनो फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने, CNG के लिए इतने लाख लगेंगे; 33Km से ज्यादा माइलेज

Published on 10 सित॰ 2026

Sep 10, 2026 01:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मारुति ने बलेनो फेसलिफ्ट को डेल्टा, जेटा, अल्फा और अल्फा (O) ट्रिम्स में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इन सभी वैरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। ऐसे में आप भी इस स्टाइलिश और प्रीमियम हैचबैक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इन सभी ट्रिम की कीमतें जान लेना चाहिइ।

2026 Maruti Baleno full price list revealed

बलेनो फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने

Maruti Suzuki Baleno

केवल

₹7,900/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल 5 सितंबर को लॉन्च किया था। हालांकि, लॉन्च के वक्त कंपनी ने इसकी वैरिएंट वाइज पूरी कीमत का खुलासा नहीं किया था। ऐसे में अब कंपनी ने 2026 बलेनो की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.99 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए तक हैं। चौंकाने वाला बात ये है कि कंपनी ने लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपए घोषित की थी। अब ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

मारुति ने बलेनो फेसलिफ्ट को डेल्टा, जेटा, अल्फा और अल्फा (O) ट्रिम्स में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इन सभी वैरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। ऐसे में आप भी इस स्टाइलिश और प्रीमियम हैचबैक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इन सभी ट्रिम की कीमतें जान लेना चाहिइ।

2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट वैरिएंट वाइज एक्स-शोरूम कीमतें
1.2L 3-cyl petrol MT1.2L 3-cyl petrol AMT1.2L 3-cyl CNG MT
सिग्मा₹5.99 लाख--
डेल्टा₹7 लाख₹7.50 लाख₹7.92 लाख
जेटा₹8 लाख₹8.50 लाख₹8.92 लाख
अल्फा₹9.10 लाख₹9.60 लाख-
अल्फा (O)₹9.50 लाख₹9.99 लाख-

पेट्रोल AMT वैरिएंट की कीमत उनके पेट्रोल मैनुअल समकक्षों की तुलना में 50,000 रुपए अधिक है। पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की तुलना में CNG वर्जन का प्रीमियम 92,000 रुपए अधिक है।

बलेनो फेसलिफ्ट का इंजन और माइलेज

बलेनो फेसलिफ्ट के साथ, मारुति ने K12N 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को Z12E 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से बदल दिया है, जिसे स्विफ्ट और डिजायर के साथ भी पेश किया गया है। नया इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो 83hp का पावर और 112Nm का प्रोडक्शन जनरेट करता है, जो पिछले K12N इंजन की तुलना में 7hp और 1Nm की कमी है।

हालांकि, दावा किया गया है कि नई बलेनो नई Z12E मिल के साथ हाई फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है। MT के साथ 23.80kpl (1.45kpl तक) और AMT के साथ 24.77kpl (1.83kpl तक) तक है। नया Z12E इंजन 70hp का पावर और 102Nm का टॉर्क जनरेट करने वाले CNG ऑप्शन के साथ भी पेश किया गया है। इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 33.61 km per kg (3 km per kg ज्यादा) होने का दावा किया गया है।

बलेनो फेसलिफ्ट के राइवल्स
मारुति बलेनो का मुकाबला भारतीय बाजार में मिलने वाली प्रीमियम हैचबैक से होगा। जिसमें टाटा अल्ट्रोज (6 लाख रुपए से 10.75 लाख रुपए), हुंडई i20 (स्टैंडर्ड मॉडल के लिए 6 लाख रुपए से 10.39 लाख रुपए, N लाइन के लिए 9.27 लाख रुपए से 11.59 लाख रुपए) और टोयोटा ग्लैंजा (6.73 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए) शामिल हैं। अल्ट्रोज का माइलेज 19.33Km/l है। वहीं, i20 का माइलेज 20 Km/l है। जबकि, ग्लैंजा के MT का माइलेज 22.35Km/l और AMT का माइलेज 22.94Km/l है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़बलेनो फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने, CNG के लिए इतने लाख लगेंगे

See Less