दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रक से गैस भरते समय हादसा; 3 की मौत... 3 घायल

Published on 19 अग॰ 2026

Delhi CNG Pump Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG पंप पर गैस भरने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया. हादसे में तीन शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों मे अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए तत्कल अस्पताल पहुंचाया गया.

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एक रीफिलिंग ट्रक के जरिए CNG पंप पर गैस भरी जा रही थी. इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. हादसे के बाद पंप पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि CNG की रीफिलिंग के दौरान आखिर किस वजह से ब्लास्ट हुआ.

ब्लास्ट होने से तीन लोग घायल

घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाके को घेर लिया गया और पंप पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि CNG की रीफिलिंग के दौरान आखिर किस वजह से ब्लास्ट हुआ. क्या गैस लीकेज के कारण हादसा हुआ या फिर रीफिलिंग सिस्टम में किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है. हादसे के बाद CNG पंप की सुरक्षा व्यवस्था और गैस रीफिलिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं. अधिकारियों की ओर से पंप के उपकरणों और रीफिलिंग ट्रक की तकनीकी जांच कराए जाने की संभावना है.

फिलहाल प्राथमिकता घायलों को सही इलाज उपलब्ध कराने और घटनास्थल को सुरक्षित करने की है. पुलिस घटना से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही ब्लास्ट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

जितेन्द्र कुमार शर्मा

जितेन्द्र कुमार शर्मा

साल 2002 से क्राइम और इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टिंग का अनुभव। नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, शाह टाइम्स के अलावा टीवी मीडिया में BAG Films के नामी शो सनसनी और रेड अलर्ट में काम किया। उसके बाद न्यूज 24, इंडिया टीवी में सेवाए दी और टीवी 9 भारतवर्ष के साथ सफर जारी है।

Read More

google button