Congress MLA Delhi Visit: अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक, PCC चीफ दीपक बैज भी पहुंचे एयरपोर्ट, जानिए क्या है वजह | IBC24

Published on 11 अक्टू॰ 2026

Home›Chhattisgarh›Chhattisgarh Congress MLAs suddenly leave for Delhi

अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक, PCC चीफ दीपक बैज भी पहुंचे एयरपोर्ट, Chhattisgarh Congress MLAs suddenly leave for Delhi

Congress MLA Delhi Visit: अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक, PCC चीफ दीपक बैज भी पहुंचे एयरपोर्ट, जानिए क्या है वजह

Deepak Sahu

Published: 11 Oct 2026 | 6:07 pmModified: 11 Oct 2026 | 8:39 pm

रायपुर। Congress MLA Delhi Visit दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक और इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक राजधानी रायपुर से रवाना हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के तमाम विधायक दिल्ली जाएंगे। इसे लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Congress MLA Delhi Visit दिल्ली रवाना होने के लिए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक रामकुमार यादव, संदीप साहू, विक्रम मांडवी, व्यास कश्यप, इंद्र साव और चातुरी नंद रायपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेस विधायक भी एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के विधायक भी शामिल होंगे। इसके अलावा सोमवार को इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विपक्षी दलों के नेता पैदल मार्च भी निकालेंगे।

  • Suzlon Energy Share: AI की ताकत से बदलेगी Suzlon Energy की किस्मत? 3 नई फैक्ट्रियां खोलने की तैयारी, अब निवेशकों की होगी चांदी?
  • Chhattisgarh Department Name Changed: छत्तीसगढ़ में बदल गया इस सरकारी विभाग का नाम.. साय कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें क्या होगा नया नाम
  • Tanishq Showroom Rob Planning: तनिष्क शो रूम में डकैती की साजिश नाकाम.. शराब पीते हुए बना रहे थे प्लान, पांच आरोपी गिरफ्तार, ये सामान भी जब्त
  • Volkswagen ID. Tiguan: 600Km की रेंज या पावर का पावरहाउस? Volkswagen Tiguan Electric की ताकत जानकर उड़ जाएंगे होश, SUV में मिलेगा इतना दम?
  • Sex Racket: मुंबई में रहकर सेक्स रैकेट चला रही थी छत्तीसगढ़ की ये महिला! मशहूर एक्ट्रेस सहित कई लोगों को धकेला था देह व्यापार में, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Congress MLAs suddenly leave for Delhi