CSK के पूर्व कोच को इंग्लैंड टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, ब्रैंडन मैक्कुलम की लेंगे जगह, जो रूट बने कप्तान

Published on 30 जुल॰ 2026

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. वहीं जो रूट कप्तान बने हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. वहीं जो रूट कप्तान बने हैं.

author-image

New Update

Stephen Fleming

Stephen Fleming

England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट में नया हेड कोच मिल गया है. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया है. वह अपने ही देश के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम की जगह लेंगे. जबकि जो रूट को टेस्ट का कप्तान बनाया गया है. बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ब्रैंडन मैक्कुलम तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के हेड कोच थे, लेकिन न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने उन्हें टेस्ट कोच के पद से हटा दिया था. अब स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच होंगे. गौरतलब है कि स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की भूमिका में रहे थे. 

इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बने स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग ने पिछले ही महीने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच का पद छोड़ा था. स्टीफन करीब 17 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच रहे. उन्होंने साल 2009 से 2026 तक CSK के हेड कोच की भूमिका निभाई. कोचिंग की दुनिया में फ्लेमिंग का नाम काफी अनुभवी कोच के तौर पर माना जाता है. बता दें कि वह आईपीएल के इतिहास में किसी एक फ्रेंचाइजी के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने वाले कोच रहे हैं, लेकिन अब वह एक नई पारी की शुरुआत करेंगे.

जो रूट बने टेस्ट टीम के कप्तान

वहीं बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को सौंपी है. बता दें कि इससे पहले भी जो रूट टेस्ट कप्तानी कर चुके हैं. रूट ने 2017 में एलेस्टेयर कुक के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. उन्होंने 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी, जिसमें से टीम को 27 टेस्ट मैचों में जीत मिली थी, जबकि 27 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और 11 मैच ड्रॉ रहे थे.

Fleming 🤝 Root

Click below for the full story:

— England Cricket (@englandcricket) July 30, 2026

इसके बाद साल 2022 से बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने जून 2026 तक इस जिम्मेदारी को संभाला. पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को अपने घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज के बीच में ही बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वहीं इस सीरीज के दौरान जो रूट ने ओवल टेस्ट में कप्तानी भी की थी, जब स्टोक्स और गस एटकिंसन टीम अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में मैच से बोहर हो गए थे. 

BREAKING: Joe Root returns as England's Test captain under new head coach Stephen Fleming 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿

Root has previously captained England in 65 Tests, serving from 2017-2022 and on an interim basis against New Zealand at The Oval earlier this summer pic.twitter.com/XtHai0Zggh

— Cricinfo (@cricinfo) July 30, 2026

फ्लेमिंग कप्तान और कोच दोनों जिम्मेदारी में रहे सफल

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में होती है. फ्लेमिंग आईपीएल के पहले सीजन, साल 2008 में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे. इसके बाद उन्होंने अगले सीजन, 2009 से 2026 तक चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की भूमिका निभाई. हालांकि, बीच में जब सीएसके पर 2 सीजन का प्रतिबंध लगा था, तब फ्लेमिंग राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के हेड कोच रहे थे. उनकी कोचिंग में CSK की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. हालांकि, उन्हें अभी इंटरनेशनल मैचों में कोचिंग देने का अनुभव नहीं है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि स्टीफन फ्लेमिंग और जो रूट की जोड़ी टेस्ट में क्या कमाल करती है.

यह भी पढ़ें:  'धोनी ने मेरी जगह ले ली...' वर्षों बाद छलका दिनेश कार्तिक का दर्द, बताया एमएस ने टीम इंडिया में कैसे किया उनको रिप्लेस?

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें