
CWG 2026 में भारत का शेड्यूल
Commonwealth Games 2026 India Schedule, Day 7: भारत को अगर छठे दिन बॉक्सिंग में 3 मेडल पक्के करते देखे, तो तैयार रहिए 7वें दिन वो आंकड़ा डबल हो जाएगा. मेडल और भारतीय बॉक्सिंग के लिहाज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2023 का 7वां दिन बड़ा रहने वाला है. इसके अलावा 3 अलग खेलों में 7 गोल्ड मेडल मैच भी देखने को मिलेंगे. बड़ी बात ये है कि उनमें से ज्यादातर में भारत के सोने का मेडल जीतने के चांस ज्यादा है.
इन 3 खेलों में 7 गोल्ड मेडल इवेंट
ग्लासगो गेम्स 2026 के 7वें दिन भारत जिन 3 खेलों के 7 इवेंट में गोल्ड की दावेदारी पेश करने उतरेगा, उनमें वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और स्विमिंग शामिल है. भारतीय समयानुसार ये सातो इवेंट कब-कब होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी उसमें उतरने वाले हैं, आइए जानते हैं.
वेटलिफ्टिंग
- संजना- महिला 77 KG- 2:00 PM
एथलेटिक्स
- श्रीशंकर मुरली/लोकेश सत्यनाथन- मेंस लॉन्ग जंप- 11:54 PM
- मनप्रीत कौर- महिला शॉट पुट- 12:31 AM (30 जुलाई)
- देवेंदर कुमार/सागर थायत- मेंस डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64- 12:55 AM (30 जुलाई)
- मोहम्मद बेसिल/दिलीप गावित- मेंस 100M T47- 1:42 AM (30 जुलाई)
- पारूल चौधरी- महिला स्टीपलचेज- 2:05 AM (30 जुलाई)
स्विमिंग
- आर्यन नेहरा- मेंस 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- 1: 14 AM (30 जुलाई)
बॉक्सिंग में भारत के नजरिए से बड़ा दिन
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 7वां दिन भारतीय बॉक्सिंग के लिहाज से भी बड़ा है. 7वें दिन भारत के पास बॉक्सिंग में 6 और मेडल पक्के करने का मौका होगा. बॉक्सिंग के क्वार्टरफाइनल में भारत के 6 मुक्केबाज रिंग में उतरने वाले हैं. उनके नाम, कैटेगरी और मैचों की टाइमिंग इस प्रकार है.
बॉक्सिंग (क्वार्टर फाइनल)
- साक्षी चौधरी- महिला 51 KG- 4:45 PM
- अरुंधती चौधरी- महिला 70 KG- 5:30 PM
- सचिन- मेंस 60 KG- 6:15 PM
- अंकुश- मेंस 80 KG- 7:00 PM
- नरेंदर बेरवाल- मेंस 90 KG- 7:30 PM
- जैसमीन- महिला 57 KG- 11:00 PM
साफ है कि आज शाम में भारत के लिए बॉक्सिंग में 6 और मेडल पक्के होते दिख सकते हैं. इससे पहले इस खेल में 3 मेडल भारत छठे दिन के खेल में ही पक्का कर चुका है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन के खेल की शुरुआत वेटलिफ्टिंग से होगी. भारत को आज उसके पहले खेल में ही मेडल मिलता दिख सकता है.

साकेत शर्मा
'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.
Read More