6 Parcent Increase in Dearness Allowance. Image Source- IBC24
हैदराबाद। 6 Parcent Increase in Dearness Allowance महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए तेलंगाना सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दो लंबित किस्तों को मंजूरी दे दी है। ये बढ़ोतरी जनवरी 2024 और जुलाई 2024 से प्रभावी मानी जाएगी। इससे कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ लंबे समय से लंबित एरियर का भी लाभ मिलेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बढ़े हुए डीए का भुगतान अक्टूबर 2026 की सैलरी में किया जाएगा, जो कर्मचारियों के खातों में 1 नवंबर को आएगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब देशभर के केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग और जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच तेलंगाना सरकार की मंजूरी से राज्य के कर्मचारियों को राहत मिली है।
दो किस्तों में कुल 6.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी
6 Parcent Increase in Dearness Allowance तेलंगाना सरकार ने जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते में 3.64 प्रतिशत और जुलाई 2024 से 2.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी मंजूर की है। इस तरह दोनों किस्तों को मिलाकर डीए में 6.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2020 पे स्केल के कर्मचारियों के लिए जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता 33.67 प्रतिशत से बढ़ाकर 37.31 प्रतिशत किया गया। जुलाई 2024 की किस्त के बाद यह बढ़कर 40.04 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह 2015 पे स्केल के कर्मचारियों का डीए जनवरी 2024 से 73.34 प्रतिशत से बढ़ाकर 78.06 प्रतिशत और जुलाई 2024 से 81.72 प्रतिशत किया गया है।
33 और 27 किस्तों में मिलेगा एरियर
महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों के साथ कर्मचारियों को बकाया राशि भी दी जाएगी। जनवरी 2024 से सितंबर 2026 तक की पहली किस्त का एरियर 33 किस्तों में और जुलाई 2024 से सितंबर 2026 तक की दूसरी किस्त का एरियर 27 किस्तों में भुगतान किया जाएगा। सरकार के फैसले के अनुसार, एरियर की राशि कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खातों में जमा की जाएगी। इससे कर्मचारियों को एकमुश्त नकद भुगतान के बजाय निर्धारित किस्तों में बकाया राशि मिलेगी।
सरकारी खजाने पर हर साल 3,057 करोड़ का भार
महंगाई भत्ते की दोनों किस्तों को मंजूरी देने से तेलंगाना सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी पड़ेगा। अनुमान के मुताबिक, राज्य सरकार को हर साल करीब 3,057 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इसमें जनवरी 2024 की किस्त के लिए लगभग 1,747 करोड़ रुपये और जुलाई 2024 की किस्त के लिए करीब 1,310 करोड़ रुपये शामिल हैं।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
डीए बढ़ोतरी का लाभ केवल सामान्य राज्य सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। यूजीसी और एआईसीटीई पे स्केल के कर्मचारियों के अलावा जिला एवं मंडल परिषदों, नगर निकायों में नियमित वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों तथा पूर्णकालिक आकस्मिक कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। तेलंगाना सरकार के इस फैसले से लंबे समय से महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। हालांकि, एरियर की राशि अलग-अलग कर्मचारियों के वेतनमान, मूल वेतन और पात्रता के आधार पर अलग-अलग होगी।
- Shardiya Navratri Vastu Tips: इस नवरात्रि माँ दुर्गा के आगमन से ठीक पहले घर के कोनों से हटा दें ये 5 अशुभ चीजें, वरना रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी
- Raipur Crime News: नवरात्रि से पहले रायपुर जिले में एक और बड़ी वारदात, कलयुगी बेटे ने की पिता की सरेआम हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
- Abhijeet Dipke Grandmother Passed Away: CJP के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस करीबी सदस्य का हुआ निधन
- Raipur Murder Case: राजधानी में खौफनाक वारदात, बेटे ने अपने ही बाप को उतार दिया मौत के घाट, इस बात से था परेशान