Datia Upchunav Result: दतिया उपचुनाव में क्यों हारी बीजेपी, जानें हार की 2 बड़ी वजह

Published on 3 अग॰ 2026

Datia Upchunav Result: मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी क्यों हारी ? यह यक्ष प्रश्न हर किसी की जुबान पर है। चुनाव में बीजेपी ने सत्ता और संगठन की पूरी ताकत झोंक दी थी, बावजूद इसके सफलता नहीं मिली। हमें उपचुनाव में हार की दो बड़ी वजह समझ में आई हैं। आइए विस्तार से सिलसिले बार जानते हैं-

पहला: नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का विरोध

दतिया को अपना अभेद किला (सिर्फ खुद के टिकट को लेकर) मानने वाले नरोत्तम मिश्रा विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद से ही दोबारा सक्रिय हो गए थे। जिसके तहत कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी एफडी घोटाले में दोषी होने के चलते जाती रही। उपचुनाव की बिसात बिछ गई।

इसके बाद दतिया उपचुनाव में उतरने की पूरी तैयारी भी नरोत्तम मिश्रा ने दो महीने पहले ही कर ली थी। ऐन मौके पर उनका टिकट कट गया और आशुतोष तिवारी को बीजेपी ने उम्मीदवार बना दिया। नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का जबरदस्त विरोध, बवाल और फिर रोना-पीटना हुआ। दो-चार रोज बाद ऐसा लगा कि सब ठीक हो गया, लेकिन अंदर ही अंदर विरोध की दिशा बदल गई। जिसकी परिणीति वोटिंग के दिन (30 जुलाई) तक दिखाई पड़ी। वोटिंग के दिन जब तक बीजेपी जागी, आधा दिन बीत चुका था। इसके बाद तुरत-फुरत में करीब 150 से अधिक भितरघातियों को पोलिंग बूथों से उठाया गया। हिरासत में लिया। केस, इसलिए नहीं बने क्योंकि वे अपने बीजेपी के ही कार्यकर्ता थे। खबर भोपाल तक पहुंचने पर स्थिति को संभाला गया। 

 परिणाम बता रहे हैं कि नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 में बीजेपी 27 वोट से पिछड़ गई। नरोत्तम मिश्रा के व्यवहार से ब्राह्मण वोट भी बड़ी संख्या में बीजेपी से छिटक गए।

दूसरा: ASP के दमोदर यादव का मैदान में उतरना

उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी (ASP) के कैंडिडेट दमोदर यादव के मैदान में उतरने से भी बीजेपी के समीकरण गड़बड़ा गए। दमोदर ने बड़ी संख्या में एससी-एसटी, दलित और ओबीसी वोटों में सेंधमारी की। इसके चलते, जो वोट बीजेपी और आशुतोष तिवारी के खाते में जाने थे, वो 'कमल के फूल' से दूर हो गए। बताते हैं दमोदर यादव को भी बीजेपी से रूठे नेता ही दम दिया। कुछ बीजेपी वाले तो यहां तक बोल रहे हैं कि दमोदर को चुनाव के लिए अधिकांश संसाधन भी इन्हीं की मदद से मिले। 
चुनाव में दमोदर यादव ने 22 हजार 527 वोट हासिल किए और आंकड़ों में खुद को एक दमदार नेता के रूप में साबित किया।

यह भी पढ़ें:Datia Upchunav Result: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का हार के बाद बयान, बोले- राजनीति करते-करते व्यक्ति कुछ ज्यादा ही राजनीतिक हो जाता है

यह भी जानें...

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 21 प्रत्याशियों में से टॉप थ्री कैंडिडेट्स को कितन वोट मिले और कौन जीता, कौन हारा।

  • जीते: कांग्रेस के घनश्याम सिंह- 66,757 वोट

  • हारे: बीजेपी के आशुतोष तिवारी- 60741 वोट

  • तीसरा स्थान: एएसपी के दमोदर यादव- 22, 527 वोट

यह भी पढ़ें:दतिया सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार: घनश्याम सिंह 6029 वोटों से जीते, पूर्व मंत्री नरोत्तम का बूथ भी हारी BJP, आशुतोष बोले- बीजेपी को मां कहने वालों ने धोखा दिया

यह भी पढ़ें: बांकीपुर विधानसभा सीट का इतिहास बदला: 1995 से जीतती आ रही बीजेपी को जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने हराया, 18 हजार 953 वोट से जीते