दीपिका पादुकोण को राम लीला के लिए कैरेक्टर कोचिंग देने वालीं एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि दरवाजा खोलकर एक्ट्रेस ने लगातार गालियों की बौछार कर दी थी ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण ने बिना डरे दी थीं खूब गालियां/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी फिल्म 'पद्मावत' हो या फिर 'राम लीला', एक्ट्रेस ने अपने हर रोल में जान फूंक दी। हाल ही में 'राम लीला' के लिए दीपिका को ट्रेनिंग देने वाली एक्ट्रेस और एक्टिंग कोच जयती भाटिया ने बताया कि कैसे बिना किसी डर के एक्ट्रेस सबके सामने गाली-गलौज कर रही थीं।
चार दिन बाद ही संजय लीला भंसाली को बोलीं यह बात
सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में जयती भाटिया ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फीयरलेस एटीट्यूड पर बातचीत करते हुए कहा, "मैं उनसे और संजय लीला भंसाली से ऑफिस में मिलने गई थी, जहां मैं फिल्म 'राम लीला' में उनके किरदार 'लीला' के लिए उन्हें तैयार कर रही थी। हम दोनों ने अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट में एक दिन का समय बिताया। उन्होंने मुझसे कहा, 'हम पहले मिले हैं', मैंने भी कहा, 'हां, मुझे याद है'।"
जयती भाटिया ने आगे कहा, "जब मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया, उन्होंने अपना पूरा कमिटमेंट और फुल एनर्जी दी। हमारी सात दिन की वर्कशॉप थी, मैं हर रोज अपनी शूटिंग से आती थी और उनके साथ चार घंटे बिताती थी। दीपिका ने इतना अच्छा काम किया कि मैं चौथे दिन खुद संजय लीला भंसाली के पास गई और मैंने बोला कि सर, वह 'कॉकटेल' के बाद एकदम फीयरलेस हो गई हैं। अगर तीन और दिन मैंने इनके साथ काम किया, तो आपका और उनका दोनों का समय वेस्ट होगा। मैंने संजय लीला भंसाली से कहा कि अब आप जो बोलोगे, सीन यह डिलीवर करेंगी। वह बहुत ही फीयरलेस हैं और कुछ चैलेंजिंग करना चाहती हैं।"

खुलेआम गाली देने से नहीं कतराईं दीपिका पादुकोण
'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैंने दीपिका से बाहर जाकर गाली देने की एक्टिंग एक्सरसाइज करने के लिए कहा था। मैं खुद यह नहीं कर सकती थी, क्योंकि मेरे यहां यह मना था। तो मैंने उनसे कहा कि बाहर जाएं। संजय सर के ऑफिस के सामने एक बालकनी थी, जहां से भेल की दुकान दिखती थी। मैंने दीपिका से कहा कि किसी को देखना मत, लेकिन नीचे खड़े उस आदमी को गाली दो जितना तेज तुम दे सकती हो। एक्सरसाइज यह थी कि तुम्हें यह इमेजिन करना है कि तुम किसी पर बहुत ज्यादा गुस्सा हो और उसे बाहर निकालना है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने दीपिका को सिखाया और बोला कि अब तुम जाओ बेटा, तुम्हारी बारी। उन्होंने दरवाजा खोला, बाहर निकलीं और गाली देना शुरू कर दिया। मैंने उन्हें रोका, लेकिन उन्होंने और 50 गालियां दीं, जो इससे पहले मैंने कभी भी नहीं सुनी थीं। मैंने कहा, 'वाउ', एक सेकंड के लिए भी वह यह सोचकर नहीं घबराईं कि कोई उन्हें देख लेगा या पहचान लेगा, क्योंकि तब तक वह लोगों के लिए काफी नोन हो चुकी थीं, लेकिन उन्हें इस बात का डर नहीं था। मैंने उसके बाद संजय लीला भंसाली से कहा कि आपको इससे ज्यादा दीपिका को और खोलने की जरूरत नहीं है।"

आपको बता दें कि 'राम लीला' दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है, जिसमें उनके ऑपोजिट रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस सेट पर ही दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत भी हुई थी।