डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स

Published on 30 जुल॰ 2026

Dell New Laptops Launch India: गेमर्स, प्रोफेशनल और ऑफिस वर्क के लिए डेल ने हल्के वजन और प्रीमियम लुक के साथ तीन ऐसे कमाल के लैपटॉप लॉन्च किए, जिसे देखकर आप के होश उड़ जाएगें.

Written By : एबीपी लाइव |  Edited By: दीनदयाल पाटीदार |  Updated at : 30 Jul 2026 09:00 PM (IST)

Preferred Sources

Dell launches AI-powered XPS Alienware laptops in India Dell New Laptops Launch India: डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स

डेल नए लैपटॉप लॉन्च

Source : pexels

Dell New Laptops Launch India: अगर आप भी काफी वक्त से कोई नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. Dell ने इंडियन मार्केट में अपने तीन नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने Dell XPS 13, Dell 14S, Dell 16S और गेमर्स के लिए नया Alienware 15 को भारतीय बाजार में उतारा है. इन लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस हैं. इसका मतलब है कि अब आपका काम पल भर में हो जाएगा. आइए जानते हैं कि इन नए लैपटॉप में क्या खास फीचर्स मिल रहे हैं और इनकी कीमत कितनी है.

 Dell XPS 13

अगर आप एक ऐसा लैपटॉप देख रहे हैं जिसे आप आसानी से अपने बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकें तो Dell XPS 13 आपके लिए बेस्ट रहेगा. यह लैपटॉप बहुत ही हल्का है और इसका वजन सिर्फ 1 किलोग्राम है. साथ ही इसमें 2.5K टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है. यानी आपको तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी. इसमें इंटेल का लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 32GB तक की भारी भरकम रैम के साथ जोड़ा जा सकता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹79,990 से शुरु होती है. 

Dell 14S और Dell 16S

ये दोनों लैपटॉप खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो कोडिंग, वीडियो एडिटिंग या भारी ऑफिस वर्क करते हैं. ग्राहकों को इसमें दो विकल्प मिलेंगे. आप इसे Intel Ultra सीरीज 3 प्रोसेसर या फिर AMD Ryzen AI 400 सीरीज दोनों में से किसी के भी साथ खरीद सकते हैं. साथ ही आपको ऑफिस के काम के दौरान बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इनकी बैटरी लाइफ बेहद शानदार है, जो बड़ी आसानी से पूरा दिन निकाल देगी. कीमत की बात करे तो भारत में Dell 14S की कीमत ₹1.20 लाख से और Dell 16S की कीमत ₹2.30 लाख से शुरु होती है. 

यह भी पढ़ें: खास मौके पर खास पेशकश, इन फीचर्स के साथ आएंगे iPhone 20 मॉडल्स

Alienware 15

डेल ने गेम खेलने के शौकीनों का भी पूरा ध्यान रखा है. क्योंकि गेमिंग के लिए कंपनी ने अपना सबसे पॉपुलर ब्रांड Alienware का नया मॉडल पेश किया है. कंपनी इसमें 15.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले देती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इससे गेम खेलते समय स्क्रीन बिल्कुल भी लैग नहीं करेगी. साथ ही दमदार गेमिंग के लिए Nvidia GeForce RTX 5060 ग्राफिक्स कार्ड और दमदार इंटेल कोर 7 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने भारी भरकम गेम्स को मक्खन की तरह चलाने वाले इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹1.29 लाख रखी है. 

यह भी पढ़ें: पुराना iPhone फेंकने की गलती न करें! हो सकते हैं इतने काम

Published at : 30 Jul 2026 04:13 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola