Dhamtari Police Constable Suicide News: आरक्षक की कंट्रोल रूम में लटकी मिली लाश, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में मचा हड़कंप | IBC24

Published on 7 अक्टू॰ 2026

Home›Chhattisgarh›Dhamtari Police Constable Suicide News

Dhamtari Police Constable Suicide News: आरक्षक की कंट्रोल रूम में लटकी मिली लाश, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Dhamtari Police Constable Suicide News: आरक्षक की कंट्रोल रूम में लटकी मिली लाश, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में मचा हड़कंप /image: Social Media

Dhamtari Police Constable Suicide News: आरक्षक की कंट्रोल रूम में लटकी मिली लाश, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में मचा हड़कंप /image: Social Media

Jageshwar Sahu

Published: 07 Oct 2026 | 11:22 amModified: 07 Oct 2026 | 11:36 am

HIGHLIGHTS

  1. कंट्रोल रूम में पुलिस आरक्षक की मौत
  2. डायल 112 में पदस्थ थे ओंकार सोनवानी
  3. सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी। Dhamtari Police Constable Suicide News: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पुलिस आरक्षक ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर आगे की जांच में जुट गई है।

डायल 112 में था पदस्थ

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक ओंकार सोनवानी डायल 112 में पदस्थ था, जिसने कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक बंगोली कुरूद का रहने वाला था। फिलहाल आरक्षक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Dhamtari Police Constable Suicide News सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रुद्री थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये पता लगाया जा रहा है कि आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की, परिजनों और उनके करीबियों से पुलिस पूछ्ताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

  • Contractual Employees Salary Hike Latest News: नियमितीकरण की मांग कर रहे संविदा कर्मचारियों की अब मनेगी असली दिवाली, डबल इंजन की सरकार ने नवरात्रि से पहले ही खुशियों से भर दी झोली, दे दी बड़ी सौगात
  • Harmanpreet Kaur steps down as India Captain: टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारतीय कप्तान ने अचानक छोड़ी टीम की कप्तानी, जानें अब किसे मिलेगी कमान?
  • Chhattisgarh Students Good News: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब इन चीजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, सरकार ने दी यह सुविधा
  • Diwali Bonus 2026 Latest News: नवरात्रि से पहले हो गया बोनस का ऐलान, इन कर्मचारियों के खाते में आएंगे 32000 रुपए
  • Sharab Dukan Band Latest News: बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, इतने दिन नहीं मिलेगी शराब, दुकानों पर लगेगा ताला, जानिए आबकारी विभाग ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: धमतरी में पुलिस आरक्षक ओंकार सोनवानी की मौत हो गई। वह डायल 112 में पदस्थ थे।

हमसे जुड़ें

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhamtari Police Constable Suicide News