Dhanush Reaction: उस साल और भी बेहतर फिल्में थीं... एक साथ 2 नेशनल अवॉर्ड जीतने पर अब धनुष ने तोड़ी चु्प्पी

Published on 27 जुल॰ 2026

Dhanush National Film Award Reaction: साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपने करियर में कई सारे अवॉर्ड्स जीते हैं. वे अपने करियर में कुल 6 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. साउथ सुपरस्टार ने अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल भी जीता है. लेकिन 2024 में जब धनुष को 2-2 बार नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया तो उस दौरान उन्हें काफी ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था. तब एक्टर ने इसपर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया था. अब धनुष ने 2024 में मिले नेशनल अवॉर्ड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके धनुष का ऐसा खुद मानना है कि उस साल और भी कई फिल्में ऐसी थीं जिन्हें नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना जा सकता था. साथ ही उन्होंने फैंस से ये रिक्वेस्ट भी की है कि उन्हें जो अवॉर्ड मिला उसे उन्हें सेलिब्रेट करना चाहिए. साल 2024 में रायन और कैप्टन मिलर फिल्म के लिए धनुष को नेशनल अवॉर्ड मिला था.

2 नेशनल अवॉर्ड जीतने पर क्या बोले धनुष?

एक साथ 2-2 नेशनल अवॉर्ड जीतने पर धनुष ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- ‘उस साल मुझे रायन फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. लेकिन उस साल वाकई में उससे बड़ी-बड़ी फिल्में थीं. उन फिल्मों के फैंस ने उनके प्रति अपना प्यार दर्शाया. ये सही है और मैं इस बात की रिस्पेक्ट भी करता हूं.’ इसके बाद एक्टर ने सभी से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें जो 2 नेशनल अवॉर्ड दिए गए हैं कृपया सभी उसे भी सेलिब्रेट करें. धनुष ने रायन फिल्म के लिए बेस्ट रिजनल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता था. वहीं एक्टर को कैप्टन मिलर फिल्म के लिए स्पेशल मेंशन कैटेगरी में बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

ये भी पढ़ें- चेन्नई में विजय की जन नेता की स्क्रीनिंग 1 घंटे रुकी, A रेटेड शो में नाबालिग मिलने पर एक्शन

धनुष की अपकमिंग फिल्में

धनुष ने अपने नेशनल अवॉर्ड का बचाव करते हुए ये भी कहा था कि उनकी पुधुपेट्टई, 3, मयक्कम एन्ना, वाडा चेन्नई, करनान, मार्यन और रांझणा जैसी फिल्में ऐसी थीं जिन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा सकता था. एक्टर के मुताबिक इन फिल्मों की खूब प्रशंसा की गई थी लेकिन इनमें से उनकी कोई भी फिल्म नेशनल अवॉर्ड नहीं जीत सकी थी. अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्टर अब ओम चैप्टर 1, कारा और थामिज मुरुगन जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button