Dhruv Jurel Catch: ध्रुव जुरेल के कैच पर मचा बवाल, घुटने पर बैठे हुए थे और फिर...

Published on 18 अग॰ 2026

Dhruv Jurel Catch: ध्रुव जुरेल के कैच पर मचा बवाल, घुटने पर बैठे हुए थे और फिर...

जुरेल ने लपका कमाल कैच (फोटो-सोनी लिव स्क्रीनशॉट)

Dhruv Jurel Catch Controversy: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में एक से बढ़कर एक कैच लपके गए लेकिन मैच के चौथे दिन एक कैच पर बवाल हो गया. ये कैच ध्रुव जुरेल ने लपका और इस पर काफी विवाद हो गया. घटना 22वें ओवर की है जब मानव सुथार की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट गली पर कमाल का कैच लपका. लाहिरु उडारा ने गेंद को डिफेंड किया और जुरेल ने अपनी उंगलियों पर गेंद को फंसा लिया. हालांकि इस कैच पर बवाल हुआ क्योंकि तीसरे अंपायर को इसपर फैसला लेना पड़ा.

जुरेल के कैच पर बवाल क्यों?

जुरेल की कैच का मामला जब थर्ड अंपायर के पास गया तो उन्होंने कई बार रीप्ले देखा. इसमें ऐसा लग रहा था कि गेंद जुरेल की उंगलियों पर फंसने के दौरान शायद जमीन पर भी लगी है. लेकिन तीसरे अंपायर के मुताबिक गेंद के नीचे जुरेल की उंगलियां थी इसलिए उन्होंने उडारा को आउट दे दिया. जब ये फैसला आया तो उडारा हैरान रह गए और वो अंपायर से बहस करते दिखे. यही नहीं मैदान में बैठे दर्शक भी इससे काफी हैरान थे. हालांकि इस तरह के फैसलों पर अकसर विवाद होता ही है.

THE CONTROVERSIAL DECISION – Sri Lanka’s coaching staff and players looked unhappy with umpires decision.

Dhruv Jurel takes the catch on bowling of Manav Suthar. 🇮🇳 pic.twitter.com/ooO9oLiipY

— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 18, 2026

जुरेल का कैच क्यों रहा शानदार?

खैर जुरेल के कैच को तीसरे अंपायर ने सही ठहराया और इस खिलाड़ी की तारीफ भी करनी पड़ेगी. वो इसलिए क्योंकि जुरेल शॉर्ट गली पोजिशन पर थे. वहां वो घुटने पर बैठे हुए थे. आमतौर पर खिलाड़ी अपने पंजों पर खड़े रहते हैं लेकिन जुरेल ने नीचे से नीचे की गेंद को पकड़ने के लिए घुटने पर बैठने का फैसला लिया और इसीलिए वो उडारा का कैच पकड़ पाए.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button